अल्मोड़ा आशा फैसलिटेटरों ने मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण की उठाई मांग। 

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

           (नया अध्याय)

 

 

अल्मोड़ा आशा फैसलिटेटरों ने मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण की उठाई मांग।

 

 

 

             अल्मोड़ाः जिले की आशा फैसलिटेटरों ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी एवं नियमितीकरण को लेकर आवाज बुलंद की है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला को उनके कार्यालय में जाकर के ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

 

ज्ञापन में बताया गया कि उत्तराखण्ड राज्य में लगभग 606 आशा फैसलिटेटर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत फील्ड वर्कर के रूप में कार्यरत हैं। इनमें से अधिकांश वर्ष 2006 से 2010 तक अपने-अपने गांवों में आशा कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं और वर्ष 2010 में उनकी योग्यता के आधार पर आशा फैसलिटेटर के पद पर चयन किया गया।

 

आशा फैसलिटेटरों ने बताया कि उनके अधीन 15 से 30 आशा कार्यकर्ता एवं उतनी ही ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी होती है। वे पूरे माह विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाती हैं, इसके बावजूद उन्हें केवल 25 दिनों का ही मानदेय दिया जाता है, जो कि न्यूनतम मजदूरी से भी कम है। उनके द्वारा यह भी बताया गया किउनको राज्य प्रोत्साहन राशि ₹2000 देते हैं जबकि आशा कार्यकर्ताओं को ₹3300 देते हैं।

 

मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

 

1-पूरे माह के कार्य के अनुसार सम्मानजनक मानदेय दिया जाए एवं सेवा का नियमितीकरण किया जाए।

 

2-वर्तमान ₹2000 की राज्य प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर ₹5000 प्रतिमाह किया जाए।

 

3-पी.एल.ए., बी.एच.एन.सी. एवं ब्लॉक स्तरीय बैठकों के भुगतान में वृद्धि की जाए।

 

4-शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन यूनिफॉर्म आशाओं से भिन्न रंग की दी जाए, जिससे उनकी अलग पहचान हो सके।

 

आशा फैसलिटेटरों ने उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

 

इस दौरान आशा फैसलिटेटर संगठन जिला अध्यक्ष श्यामा रावत, उपाध्यक्ष ममता वर्मा, कोषाध्यक्ष रेखा आर्या सहित मुन्नी बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, शांति नयाल, ममता बिष्ट, धनूली गोस्वामी, ममता वर्मा, दीपा नयाल, हेमा शर्मा, रेखा पाण्डे, मन्जू जोशी जोशी, कविता, नीमा सनवाल आदि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                   (नया अध्याय)       सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने…

    मद्महेश्वर घाटी में चीड़ के वृक्षों का अवैध पातन। वन विभाग हरकत में। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                               (नया अध्याय)     मद्महेश्वर घाटी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    • By User
    • April 17, 2026
    • 12 views
    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    • By User
    • April 17, 2026
    • 5 views
    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 13 views
    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    गीत  (जहरीली हवा)

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    गीत  (जहरीली हवा)

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    • By User
    • April 17, 2026
    • 18 views
    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास