ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर 22 अप्रैल को हवालबाग में बैठक, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय)

 

 

 

ग्राम प्रधानों की समस्याओं पर 22 अप्रैल को हवालबाग में बैठक, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा।

 

 

 

 

 

                अल्मोड़ाः हवालबाग विकासखंड सभागार में आगामी बुधवार, 22 अप्रैल को ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विकासखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रधान संगठन हवालबाग के अध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने बताया कि प्रधान संगठन की यह पहली बैठक होगी तथा यह बैठक प्रधानों की समस्याओं के सम्बन्ध में आयोजित की जा रही है। बैठक में वीबीजीआरएमजी की कार्ययोजना एवं संचालन, श्रम बजट, राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड, प्रत्येक न्याय पंचायत में ग्राम्य विकास एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों से संबंधित व्यवस्थाओं तथा बीडीसी बैठकों में रखे गए प्रस्तावों और उनके विभागीय अंकेक्षण पर भी चर्चा होगी। बैठक में ग्राम प्रधानों के मानदेय, मनरेगा के तहत भुगतान में आ रही समस्याओं और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

 

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बैठक के माध्यम से समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। बैठक में विकासखंड स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू भी मौजूद रहेंगी। प्रधान संगठन ने हवालबाग विकासखंड के सभी ग्राम प्रधानों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है, ताकि सामूहिक रूप से उनका समाधान निकाला जा सके।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने की समीक्षा। जल्द निस्तारण के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट                   (नया अध्याय)       सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी ने…

    मद्महेश्वर घाटी में चीड़ के वृक्षों का अवैध पातन। वन विभाग हरकत में। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                               (नया अध्याय)     मद्महेश्वर घाटी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    • By User
    • April 17, 2026
    • 12 views
    महिला आरक्षण “इंतजार का लोकतंत्र” या फिर एक जुमला?

    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    • By User
    • April 17, 2026
    • 5 views
    एसपी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 13 views
    आगर मालवा पुलिस ने क्रिकेट आईपीएल सट्टा संचालित गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    • By User
    • April 17, 2026
    • 6 views
    एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के दिए निर्देश।

    गीत  (जहरीली हवा)

    • By User
    • April 17, 2026
    • 7 views
    गीत  (जहरीली हवा)

    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास

    • By User
    • April 17, 2026
    • 18 views
    स्वर्णिम उपलब्धि: बाल भारती पब्लिक स्कूल, सीपत ने रचा सफलता का नया इतिहास