हुड़दंगियों की खैर नहीं, चप्पे चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर।

Spread the love

ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।

 

हुड़दंगियों की खैर नहीं, चप्पे चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर। 

एस‌एसपी पिंचा बोले पुलिस कन्ट्रोल रूम कर्मी सीसीटीवी की सतर्क मॉनिटरिंग करें।

                 अल्मोड़ाः साल के अंत और न‌ए साल के जश्न में हुड़दंग और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों की खैर नहीं। वर्षांत व नववर्ष को देखते हुए पुलिस एलर्ट मोड पर है। जिले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी सतर्क नजर रखी जाएगी।

एस‌एसपी देवेन्द्र पींचा ने जिले के थाना, चौकी प्रभारी, निरीक्षण, प्रभारी इंटरसेप्टर और फायर स्टेशन प्रभारियों को 31 दिसंबर व नववर्ष आगमन पर को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, बार, पब आदि में ध्वनि प्रदुषण नियंत्रण के लिए प्रबंधकों को निर्देशित करें। रेश ड्राइविंग, स्टंट आदि पर नियंत्रण के लिए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाएं। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।

मुख्य स्थानों पर पिकेट, बाजार, भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त, चीता मोबाइल, हाईवे पेट्रोल को एलर्ट मोड पर रखें। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सतर्क नजर रखकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम कर्मी सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग करें। नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की एल्कोमीटर से जांच कर कार्रवाई करें।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए