भारी बर्फ होने के बावजूद जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

ऊखीमठः 

भारी बर्फ होने के बावजूद जिलाधिकारी सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल चलकर केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा।

 

वर्ष 2025 केदारनाथ धाम की यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ करने के दिए निर्देश।

 

वर्ष 2025 केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने आज पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे के साथ गौरीकुंड से केदारनाथ तक एवं छोटी लिनचोली से केदारनाथ धाम तक भारी बर्फबारी को पार करते हुए केदारनाथ धाम पहुंचे तथा चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में वर्तमान में काफी बर्फवारी है तथा केदारनाथ धाम में सीमेंट एवं कंक्रीट के कार्य को छोड़कर निर्माणाधीन भवनों के अंदर जो भी अन्य कार्य किए जाने हैं उन कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो भी श्रमिक कार्य कर रहे हैं उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं खानपान का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने श्रमिकों से बातचीत करते हुए उनकी हौंसला अफजाई की तथा कहा कि सभी लोग विषम कठिन परिस्थितियों में भारी बर्फवारी में कार्य कर रहे हैं इसके लिए उन्होंने सभी श्रमिक को बधाई दी। उन्होंने सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर सभी श्रमिक उत्साहित दिखे।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए को निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई 2024 को आई आपदा से जो यात्रा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था तथा जो भी कार्य किया जा रहा है उस कार्य को त्वरित गति से तथा गुणवत्ता के साथ यात्रा शुरू होने से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न हो जिससे कि यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संचालित किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे ने केदारनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि सभी कार्मिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ केदारनाथ धाम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने कहा कि केदारनाथ धाम से लेकर केदारनाथ यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यो को शीघ्रता से कराने के लिए लगभग 250 श्रमिक कार्य कर रहे हैं तथा यात्रा मार्ग में लगभग 10 स्थानों पर वर्तमान समय में कार्य गतिमान है। इसमें रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक नए पैदल मार्ग का भी कार्य किया जा रहा ।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए