कोतवाली थाना सहित करीब 100 लोगों पर FIR के आदेश, राजस्थान की चौमहला कोर्ट का बड़ा फैसला, एमपी पुलिस की चर्चित NDPS कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल।  

Spread the love

 

संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

कोतवाली थाना सहित करीब 100 लोगों पर FIR के आदेश, राजस्थान की चौमहला कोर्ट का बड़ा फैसला, एमपी पुलिस की चर्चित NDPS कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल।

 

 

 

              आगर मालवा: इसी साल जनवरी में राजस्थान के झालावाड़ जिले के घाटाखेड़ी गांव में की गई आगर कोतवाली पुलिस की चर्चित NDPS कार्रवाई अब कानूनी विवादों में घिर गई है। चौमहला न्यायालय ने मामले की जांच रिपोर्ट और परिवादी पक्ष के तर्कों पर सुनवाई के बाद तत्कालीन कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित कार्रवाई में शामिल करीब 100 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश सामने आते ही मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

 

मामला 28 जनवरी 2026 को राजस्थान के डग थाना क्षेत्र स्थित ग्राम घाटाखेड़ी में की गई उस कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें आगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ एवं ड्रग्स निर्माण सामग्री बरामद करने तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलिस का कहना था कि सुसनेर निवासी फैजान से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।

 

 

हालांकि गिरफ्तार आरोपियों के पिता हमीद खान ने शुरू से ही कार्रवाई को झूठा और मनगढ़ंत बताते हुए चौमहला न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मध्यप्रदेश पुलिस बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए उनके घर पहुंची, तोड़फोड़ की, परिजनों को प्रताड़ित किया और बाद में उनके पुत्रों को झूठे NDPS प्रकरण में फंसा दिया।

 

ASP जांच में सामने आए कई विरोधाभास

 

न्यायालय के निर्देश पर झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द्र मीणा को सौंपी थी। जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्होंने पूरी कार्रवाई की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगा दिए।

 

जांच रिपोर्ट के अनुसार जिस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने विस्तृत तलाशी, गिरफ्तारी और जब्ती का दावा किया था, उससे संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं मिला। पुलिस द्वारा प्रेसवार्ता में बताए गए कई सामान जब्ती दस्तावेजों में दर्ज नहीं पाए गए। वहीं कार्रवाई के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने का दावा भी जांच में पुष्ट नहीं हो सका।

 

अदालत में अधिवक्ताओं ने रखे तकनीकी साक्ष्य

 

11 जून को परिवादी हमीद खान की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने न्यायालय में विस्तृत तर्क प्रस्तुत किए। अधिवक्ताओं ने कहा कि NDPS जैसी संवेदनशील कार्रवाई में स्थानीय राजस्थान पुलिस को सूचना नहीं देना, स्वतंत्र गवाहों को राजस्थान के बजाय आगर से साथ ले जाना, तलाशी, गिरफ्तारी और जब्ती की वीडियोग्राफी नहीं करना तथा प्रक्रिया संबंधी कई नियमों का पालन नहीं किया जाना कार्रवाई को संदिग्ध बनाता है।

 

न्यायालय में प्रस्तुत सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का हवाला देते हुए बताया गया कि मध्यप्रदेश पुलिस के सभी वाहन घाटाखेड़ी में लगभग 30 मिनट ही रुके थे। इसी दौरान तलाशी, गिरफ्तारी, जब्ती और अन्य संपूर्ण कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है, जबकि इतने कम समय में NDPS अधिनियम के तहत पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन कर कार्रवाई संभव नहीं प्रतीत होती।

 

 

अधिवक्ताओं ने यह भी तर्क रखा कि जब्ती का जो समय दस्तावेजों में दर्शाया गया है, उस समय पुलिस दल राजस्थान की सीमा में मौजूद ही नहीं था। साथ ही परिवादी द्वारा लगाए गए आरोपों को तकनीकी साक्ष्यों से भी समर्थन मिलने की बात न्यायालय के समक्ष रखी गई।

 

FIR दर्ज करने के आदेश

 

जांच रिपोर्ट और प्रस्तुत तर्कों पर विचार करने के बाद चौमहला न्यायालय ने तत्कालीन थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित इस कार्रवाई में शामिल करीब 100 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें पुलिसकर्मी एवं अन्य संबंधित व्यक्ति शामिल बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल

 

न्यायालय के आदेश के बाद मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार FIR दर्ज होने की प्रक्रिया को रोकने अथवा आदेश के विरुद्ध कानूनी राहत प्राप्त करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। हालांकि न्यायालय के आदेश के बाद यह मामला अब दोनों राज्यों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

उल्लेखनीय है कि जनवरी में हुई इस कार्रवाई को आगर पुलिस ने बड़ी सफलता के रूप में प्रस्तुत किया था, लेकिन अब न्यायालय के आदेश के बाद पूरी कार्रवाई की वैधता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए