ऊखीमठः केदार घाटी में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

             ऊखीमठः केदार घाटी में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। केदार घाटी के अधिकांश भूभाग में बादल छाने व सर्द हवाओं  के चलने से सम्पूर्ण केदार घाटी शीतलहर की चपेट में आ गयी है तथा सम्पूर्ण केदार घाटी के शीतलहर की चपेट में आने तथा तापमान में भारी गिरावट महसूस होने के साथ जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। मुख्य बाजारों में लोग अलाव के सहारे दिन गुजारने के लिए विवश बने हुए है। आने वाले कुछ घन्टों मेें यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रो मे जमकर बर्फबारी होने की सम्भावना बनी हुई है। बता दे कि केदार घाटी में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल दी, केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रो में बादल छाने व निचले हिस्सों  मे सर्द हवाओ के चलने से तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने लगी है तथा जनजीवन आसा प्रभावित हो गया है तापमान मे भारी गिरावट आने से ग्रामीण घरों में कैद होने के लिए विवश बने हुए है जिस कारण मुख्य बाजारों मेें सन्नाटा पसरने लगा है। मुख्य बाजारों में लोग अलाव के सहारे दिन गुजार रहे है तथा सीमान्त गांवो मे पशु पालको के सन्मुख चारे – पत्ती का संकट बना हुआ है।

आने वाले कुछ घन्टो में मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का आगाज होने के साथ वासुकीताल, केदारनाथ, मनणामाई तीर्थ, मदमहेश्वर, पाण्डवसेरा, नन्दीकुण्ड, विसुणीताल, तुंगनाथ, पर्यटक स्थल देवरियाताल, चोपता, कार्तिक स्वामी का भूभाग एक बार फिर बर्फबारी लदक हो सकता है। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत ने बताया कि केदार घाटी के शीतलहर की चपेट में आने के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। मदमहेश्वर घाटी बुरूवा निवासी रामकृष्ण रावत ने बताया कि आने वाले कुछ घन्टो में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो हिमालयी क्षेत्रो में जमकर बर्फबारी होने की सम्भावना बनी हुई है। राऊलैंक निवासी दलीप रावत ने बताया कि यदि मौसम के अनुकूल हिमालयी भूभाग में बर्फबारी व निचले हिस्सो में बारिश होती है तो काश्तकारों की फसलो के साथ प्रकृति के लिए बारिश वरदान साबित सकती है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए