राजकुमार कुम्भज
इन्दौर
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सोनम वाँगचुक के संदर्भ में
_____________________
आज की पीढ़ी को “सोनम रधुवंशी चाहिए, सोनम वाँगचुक नहीं.”
फौरी तौर पर ये टिप्पणी एक साधारण फब्ती दिखाई दे सकती है, किन्तु इसके आशय गंभीर विचारोत्तेजक हैं।
जिनके लिए वाॅंगचुक अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं,वे कहाँ हैं और किस तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं? इस टीप के इशारों को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है।
सरकार ने सोनम वाँगचुक से चर्चा नहीं करने का हठ बना लिया है, तभी तो सोनम को जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल की अभिरक्षा में भेज दिया गया है.ये एक कलात्मक-परतंत्रता है।
सरकार को संदेश दिया जा चुका है.ऐतदर्थ सोनम वाँगचुक से फिर-फिर विनम्र आग्रह किया जाना चाहिए कि वे अपना आचरण अनशन समाप्त कर दें। अपना जीवन बचाएँ.संघर्ष अभी शेष है।







