मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
चौखुटिया पुलिस ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके, के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में आज दिनांक 22.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन व सीओ रानीखेत भावना कैन्थोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मांसी एवं सरस्वती शिशु मंदिर चौखुटिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव, नवीन कानून, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर जैसे- चाइल्ड हेल्पलाइन नं0- 1098, आपदा हेल्प लाइन नम्बर 1070, डायल 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता बताते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।









