संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।
कन्नौज: पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनता दर्शन के दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध ढंग से उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को भी उनके प्रकरण की प्रगति एवं निस्तारण की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।
एसपी ने अधिकारियों से जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।







