सावन महोत्सव का मीरारोड में भव्य आयोजन 

Spread the love

 

 

डॉ. निक्की शर्मा ‘रश्मि’

 मुम्बई,  महाराष्ट्र

 

(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

      सावन महोत्सव का मीरारोड में भव्य आयोजन

 

               मीरा रोड सावन के रंग में रंगा

 

आज मीरा रोड में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन महिलाओं की एकजुटता और अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलने का अथक प्रयास है। मुंबई की सभी महिलाओं ने आगे आकर इस प्रोग्राम का आनंद लिया। मीरा भायंदर से महिलाओं का आगमन हुआ वहीं पवई कल्याण,थाणे और मुंबई के कई जगह से सभी महिलाओं ने आकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनी ।हरियाली इस सावन के रंग में यूं रंगी मानो हरियाली बस यहीं आकर रज बस गई थी। हरे रंगों में सभी का ऋंगार भव्य दिख रहा था। हरी साड़ी, हरी चूड़ियां, हरी बिंदी, बालों में गजरा सोलह सिंगार में सजी सभी महिलाएं गजब ढा रही थी। इनकी खूबसूरती सोलह सिंगार को बयां करती सावन महोत्सव का उत्साह उनके चेहरे पर छलक रही थी। सभी महिलाओं की मधुर प्रस्तुति ने वातावरण को लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में महिला शक्ति को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिया। महिलाओं की सामाजिक एवं सांस्कृतिक भागीदारी हर जगह देखने को मिलती है इस अवसर पर समय निकालकर महिलाओं ने जमकर सावन के गीत और कजरी के साथ डांस से सब का मन मोह लिया। इस तरह के आयोजन हमारे संस्कृति को हमारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास करती है साथ ही अपने गांव, अपने शहर छोड़ कर आए लोगों के एक दूसरे से जुड़ने का प्रयास और साथ ही अपने पुराने दिनों को याद कर अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलने का यह अनुपम एवं सुनहरा अवसर था। इस भव्य महोत्सव का आयोजन महिलाओं को अपने आप में शक्ति का अनुभव कराना था। सभी मातृशक्ति ने इस भव्य आयोजन का भरपूर आनंद लिया और आयोजनकर्ता सोनम सिंह, श्रद्धा सिंह एवं पूजा सिंह को धन्यवाद कहा।

  • Related Posts

    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः संगम त्रिपाठी                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के…

    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

    Spread the love

    Spread the love    ✍️  डॉ. प्रियंका सौरभ    पीएचडी (राजनीति विज्ञान)    (कवयित्री एवं सामाजिक चिंतक)                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    • By User
    • August 10, 2026
    • 13 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

    • By User
    • August 10, 2026
    • 7 views
    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    • By User
    • August 10, 2026
    • 9 views
     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार

    यक्ष प्रश्न ! (कविता)

    • By User
    • August 10, 2026
    • 9 views
    यक्ष प्रश्न ! (कविता)

    गजल

    • By User
    • August 10, 2026
    • 3 views
    गजल