ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के वॉलंटियर ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान।
अल्मोड़ाः नेहरू युवा केंद्र,खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 19-01-2025को टैक्सी स्टैंड तिराहे पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक इंस्पेक्टर दरबान सिंह मेहता ने किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।
नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के वॉलंटियर्स ने इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यातायात के नियमों, हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने के महत्व और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 19 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा।
इस अवसर पर वॉलंटियर संदीप सिंह नयाल, विवेक सुयाल, महेंद्र सिंह मेहरा, भावना पाण्डे, जगदीश बिष्ट, कंचन आदि मौजूद थे।








