टाटा सूमो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

टाटा सूमो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर। 

 

रक्षाबंधन के दिन हादसे से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। मृतक की पहचान कैलाश पुष्वाण के रूप में बताई जा रही। 

 

 

         ऊखीमठः भारत सेवाश्रम–ऊखीमठ मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हुई इस घटना से मृतक के परिजनों एवं क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर भारत सेवाश्रम–ऊखीमठ मोटर मार्ग पर एक स्कूटी सवार को टाटा सूमो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक घायल व्यक्ति को उपचार के लिए गुप्तकाशी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पहचान पंच केदार होटल/होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पाण के पति कैलाश पुष्पाण के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनो व क्षेत्र में कोहराम मच गया। रक्षाबंधन के त्योहार के बीच परिवार में हुई इस दुखद घटना ने खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया।

 

हादसे की सूचना क्षेत्र में पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी पहुंचने लगे हैं तथा ऊखीमठ में व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार टाटा सूमो चालक फरार बताया जा रहा है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा गुप्तकाशी में शव का पंचानामे की कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर समाचार लिखे जाने तक ऊखीमठ पुलिस प्रशासन का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की विधिवत जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के वास्तविक कारणों तथा दुर्घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़