ऊखीमठः ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक व निवर्तमान प्रधान सन्दीप पुष्वाण आगामी 26 जनवरी को 76 वे गणतंत्र दिवस परेड़ मे शामिल होगे।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

         

             ऊखीमठः ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रशासक व निवर्तमान प्रधान सन्दीप पुष्वाण आगामी 26 जनवरी को 76 वे गणतंत्र दिवस परेड़ में शामिल होगे। गणतंत्र दिवस परेड़ मेें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण भेजा गया है। उनके द्वारा सामाजिक व विकास कार्यो में विशिष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें 76 वें गणतंत्र दिवस परेड़ में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। 76 वें गणतंत्र दिवस परेड़ मेें शामिल होने का निमंत्रण मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गढवाल सासंद अनिल बलूनी व केन्द्रीय मंत्रिमंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया है। ग्राम प्रधान पैज किमाणा के प्रशासक व निवर्तमान प्रधान सन्दीप पुष्वाण वर्ष 2009 मेें उत्तराखंड के सबसे युवा प्रधान निर्विरोध चुने गये थे तथा पांच वर्षो के कार्यकाल मेें उन्होंने ग्राम पंचायत के अन्तर्गत विकास कार्यो को गति देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा वर्ष 2012 की ऊखीमठ तथा वर्ष 2013 की आपदा के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों तथा आपदा प्रभावित लोगों  को राहत पहुंचाने में विशिष्ट कार्य किया। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय उन्होंने निजी संसाधनों से जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न सामाग्री व मेडिकल किट पहुचाने मेें विभिन्न सामाजिक संगठनो व शासन – प्रशासन की यथासंभव मदद की। 2010 से लेकर वर्तमान समय तक वे जी आई सी ऊखीमठ के पी टी ए अध्यक्ष पद पर रहकर नौनिहालों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। वर्ष 2019 मे फिर वे ग्राम पंचायत पैज किमाणा के प्रधान पद पर निर्वाचित हुए तथा उसके बाद प्रधान संगठन प्रदेश सलाहकार तथा प्रधान संगठन ब्लॉक संरक्षक पद पर रहकर संगठन व ग्राम पंचायतों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत रहे। वर्तमान मेें सन्दीप पुष्वाण अध्यक्ष रामबाडा, घिनूरपाणी, गरूणचट्टी संघर्ष समिति, जिलाध्यक्ष विराट हिन्दुस्तान संगम सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए संघर्षरत है। सामाजिक व विकास कार्यो में उनका महत्वपूर्ण योगदान होने के कारण उन्हें आगामी 26 जनवरी को 76 वे गणतंत्र दिवस परेड़ में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण मिला है। गणतंत्र दिवस परेड मेें उन्हें  निमंत्रण मिलने से केदार घाटी गौरवान्वित हुई है तथा सन्दीप पुष्वाण को प्रधानमंत्री कार्यालय से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का निमंत्रण मिलने पर प्रधान संगठन, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व आम जनमानस ने खुशी व्यक्त करते हुए सन्दीप पुष्वाण को बधाई दी है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए