संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
आजादी के 79 साल बाद भी मुक्तिधाम के लिए जद्दोजहद
कीचड़ और नाला पार कर अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण।
आगर-मालवा: आजादी के 79 साल बाद भी गांव मोल्याखेड़ी में ग्रामीणों को मुक्तिधाम जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को कीचड़ और नाला पार करना पड़ता है। बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार के दौरान टपकते पानी से बचने के लिए चद्दर लगाकर अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मुक्तिधाम की समस्या को लेकर कई बार मांग उठाई गई, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में जन विश्वास शिविर भी लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद मुक्तिधाम तक पक्का रास्ता, उचित शेड और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मोल्याखेड़ी के मुक्तिधाम की समस्या का जल्द स्थायी समाधान कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील स्थिति में लोगों को कीचड़, नाले और बारिश के बीच परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पक्के रास्ते और व्यवस्थित मुक्तिधाम की सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है।
*********************
कृषि आदान विक्रेता संघ आगर जिले के जिला उपाध्यक्ष बने महेश शर्मा का हुआ भव्य स्वागत।
कानड़: कृषि आदान विक्रेता संघ आगर जिले के द्वारा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर संघ के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुवे उनका स्वागत किया यह नियुक्ति जिले के कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह जी राजपुत एवं प्रदेश सचिव श्री संजय जी रघुवंशी की अनुसंशा तथा संभाग अध्यक्ष मोहनलाल जी आर्य की सहमति से जिला अध्यक्ष श्री डॉ रामकरण जी यादव द्वारा की गई नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा कलमोई कानड़ के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन।
कृषि आदान विक्रेता संघ कानड़ द्वारा किया गया इस दौरान संघ के सदस्यों ने उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी महेश जी शर्मा की नियुक्ति पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने खुशी जताते हुवे कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा कृषि आदान विक्रेताओं से जुड़े विषयो को प्रभावी ढंग से आगे रखा जाएगा नियुक्ति के बाद महेश जी शर्मा को ईस्ट, मित्रों शुभचिंतको एवं कृषि आदान विक्रेता संघ के सदस्यों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा।







