ऊखीमठः 76 वां गणतंत्र दिवस सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                 ऊखीमठः 76 वां गणतंत्र दिवस सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने मुख्य बाजारों में प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी! सरस्वती बाल विद्यालय भीरी में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। 76 वां गणतंत्र दिवस जी आई सी मालतोली, मयकोटी, चोपता, घिमतोली, जागतोली, चन्द्रनगर, भणज, क्यूजा, कण्डारा, मणिगुह, गणेशनगर, चन्द्रापुरी, भीरी, परकण्डी, पल्द्वाणी, मक्कू, दैडा़, ऊखीमठ, मनसूना, राऊलैंक, रासी, कोटमा, बसुकेदार, ल्वारा, लम्बगौडी, खुमेरा, रामपुर, त्रियुगीनारायण, जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय पाली फापज, डा0 जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी, केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुर, सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों धूमधाम से मनाया गया! केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुर में ध्वजारोहण में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बद्री केदार मन्दिर समिति निवर्तमान सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि 76 वां गणतंत्र दिवस सम्पूर्ण राष्ट्र हर्षोल्लास से मना रहा है। तहसील प्रशासन ऊखीमठ द्वारा भी 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो के परिजनो को शांल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु मन्दिर व सरस्वती विद्या मन्दिर मेें भी 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया तथा नौनिहालों ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी। इस मौके पर देवानंद गैरोला, दलवीर तिन्दोरी, रघुनाथ सिंह नेगी, बिक्रम सिंह रावत, जय प्रकाश पंवार, सुधा नेगी,तेज प्रकाश त्रिवेदी, गजपाल सिंह रावत सहित सैकड़ो अभिभावक व नौनिहाल मौजूद थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़