वर्ष 2025 की केदारनाथ धाम की यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल की उपस्थिति में ब्लाॅक सभागार ऊखीमठ में बैठक आयोजित की गई।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

वर्ष 2025 की केदारनाथ धाम की यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल की उपस्थिति में ब्लाॅक सभागार ऊखीमठ में बैठक आयोजित की गई।

 

ऊखीमठः ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम की वर्ष 2025 की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार ऊखीमठ में तीर्थ पुरोहितों, केदारसभा, जनप्रतिनिधियों, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी संचालकों तथा यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग संचालित करने के लिए उपस्थित सभी लोगों के सुझाव लिए गए।

बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यात्रा पड़ाव के विभिन्न स्थानों पर उचित पार्किंग व्यवस्था की मांग तथा यात्रा मार्ग में उचित शौचालय व्यवस्था, विद्युत, पानी की उचित सुविधा तथा पैदल यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में आवंटित होने वाली दुकानों, संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों तथा डंडी-कंडी के लिए उचित व्यवस्था पारदर्शिता के साथ की जाए तथा दुकान आवंटन एवं घोड़ा-खच्चर संचालन हेतु स्थानीय लोगों एवं केदारघाटी में आपदा प्रभावित लोगों को प्राथमिकता दी जाए तथा घोड़े-खच्चरों के संचालन तथा दुकानों का संचालन करने हेतु बाहरी व्यक्तियों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों को यात्रा शुरू होने से एक माह पूर्व केदारनाथ जाने की अनुमति प्रदान की जाए। इसके साथ ही हेली कंपनियों द्वारा की जा रही मनमानी तथा स्थानीय व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों को हेली सेवा में प्राथमिकता से टिकट की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को भी लागू न करने की बात की गई तथा रात्रि 8 बजे के बाद पैदल यात्रा मार्ग में यात्रा का संचालन न किया जाए। साथ ही यात्रा मार्ग में मांस-मदीरा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए आदि सुझाव बैठक में रखे गए।

बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, तीर्थ पुरोहितों, केदारसभा, होटल एसोशिएशन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालकों से कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा एक महत्वपूर्ण यात्रा है जिसमें देश-विदेश के तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं तथा उन्हें धाम में उचित सुविधा एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध हों इसमें सभी का सहयोग बहुत आवश्यक है तभी हम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कर सकते हैं। उन्होंने सभी से कहा कि बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने यात्रा मार्ग में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों से अपेक्षा की है कि जिनके पास भी भूमि है तथा पार्किंग के लिए उपलब्ध करा सकते हैं इसके लिए वे अपना प्रस्ताव उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं। बैठक में जिन स्थानों में पार्किंग के लिए सुझाव दिए गए हैं उन स्थानों में संबंधित के साथ तहसीलदार को 2-3 दिन के भीतर निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि वे सभी के साथ सोनप्रयाग में बैठक कर लें तथा जिन स्थानों पर पानी की समस्या है उन्हें चिन्हित कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आवंटित होने वाली दुकानों के संबंध में कहा कि सभी लोगों को नियमानुसार दुकानें आवंटित की जाएगी जिसमें स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी तरह से कोई दुकान एवं ढाबा संचालित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी सुझाव बैठक में रखे गए हैं उन पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बैठक में विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है तथा केदारनाथ यात्रा स्थानीय लोगों के व्यवसाय से भी जुड़ी है इसलिए यह जरूरी है कि आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद तीर्थ यात्री यहां से अपने साथ सुखद एवं आनंद का अनुभव अपने साथ लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता है कि केदारनाथ यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चार माह पूर्व ही कर ली गई हैं। इसके साथ ही शीतकालीन यात्रा भी शुरू की गई है जिससे कि शीतकालीन यात्रा में भी तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं जिससे कि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के समय अधिक भीड़ होने पर हमारे जो भी महत्वपूर्ण स्थान है उनका भी बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाए तथा तीर्थ यात्रियों से दर्शन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जो भी सुझाव रखे गए हैं उन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता से विचार किया जाएगा।

बैठक में ब्लाॅक प्रमुख श्रीमती श्वेता पांडेय, अध्यक्ष नगर पंचायत ऊखीमठ कुब्जा धर्मवाण, गुप्तकाशी विश्वेश्वरी देवी, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. जीएस खाती, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित तीर्थ पुरोहित, केदार सभा के प्रतिनिधि, होटल एसोशिएसन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालक, जनप्रतिनिधि एवं यात्रा से जुड़े संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़