मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
लमगड़ा पुलिस ने स्कूल में छात्र-छात्राओं को
साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

आज दि0 05.10.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज ज्वारनेड़ी, लमगड़ा में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों जैसे OTP, QR कोड, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं ऑनलाइन ठगी के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही अनजान व्यक्तियों के साथ व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने के लिए जागरूक किया गया।
छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं नजदीकी पुलिस थाने को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें।






