ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
क्वारब में 17 फरवरी तक रात में बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही :
अल्मोड़ाः अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास लगातार पहाड़ी दरकने से यातायात के संचालन की व्यवस्था का अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है।
जिला प्रशासन ने सावधानी के तौर से इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक की अवधि 17 फरवरी तक बढ़ा दी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है।









