मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
अल्मोड़ा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में परिवार न्यायालय न्यायाधीश अल्मोड़ा, अंजु जुयाल व अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक-27/10/2026 को सुरक्षित बचपन अभियान (A Pan india school Awareness Campaign)
जागरुकता अभियान के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा, ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल व विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा में जागरूकता शिविर आयोजित किये गये। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों परिवार न्यायाधीश अल्मोड़ा अंजुश्री जुयाल द्वारा लैगिंग शोषण, Pocso act, (लैगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) 2012,आदि की जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा नालसा (बच्चों के लिए बाल- अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना, 2024, POCSO (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) 2012, मेरा बचपन मेरा अधिकार,बोलो बताओ बचाओ, कानून जानो बचपन बचाओ, जागरुक बचपन- सशक्त भारत,यौन उत्पीड़न, बाल-विवाह निषेध, बाल -श्रम, बाल तस्करी, असुरक्षित स्पर्श, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, बच्चों के कानूनी अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता, साइबर सुरक्षा, साइबर सैल नंबर 1930, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर,1098,आदि के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं उक्त अभियान के पंफ्लेट वितरित किये गए। शिविरों में रिटेनर अधिवक्ता तुलसी जौहरी, व अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।






