मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक की पूर्णतया सी०बी०एस०, आर०टी०जी०एस० तथा एन०ई०एफ०टी०. मोबाईल बैंकिंग सुविधायुक्त 70वीं शाखा मेन मार्केट, कर्णप्रयाग, चमोली का उद्घाटन।
अल्मोड़ा: अर्बन को-आपरेटिव बैंक लि० की पूर्णतया सी०बी०एस०, आईएमपीएस (केडिट), आर०टी०जी०एस०, एन०ई०एफ०टी एवं मोबाईल बैंकिंग आदि सुविधायुक्त 70 वीं शाखा मेन मार्केट, कर्णप्रयाग, चमोली का उद्घाटन आज दिनांक 28.10.2026 को नगर पालिका परिषद, कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश चन्द्र शाह के कर कमलों से सम्पन्न हुआ एवं बैंक के महाप्रबन्धक बी०एस० मेहता द्वारा उनका स्वागत किया गया।
बैंक की 70 वीं शाखा के उद्घाटन अवसर पर बैंक के महाप्रबन्धक बी०एस० मेहता द्वारा अवगत कराया गया कि 14 अगस्त 1991 को रू 2.56 लाख एवं 5 कर्मचारी से प्रारम्भ हुए बैंक के वर्तमान में लगभग 5 लाख खाताधारक हैं तथा बैंक का व्यवसाय रूपये छः हजार पांच सौ करोड़ से अधिक है। बैंक द्वारा अपने अंशधारकों को 9 प्रतिशत का लाभांश दिया जा रहा है। बैंक द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में रूद्रप्रयाग, कनखल (हरिद्वार), मियांवाला देहरादून एवं गोल मार्केट देहरादून में शाखाऐं खोली जानी हैं तथा आगामी वित्तीय वर्ष में 10 नयी शाखाऐं खोली जाना प्रस्तावित है। बैंक द्वारा 800 से अधिक प्रतिभावान बेरोजगार नवयुवकों, नवयुवतियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया गया है एवं भविष्य में और अधिक लोगों को रोजगार देने की संभावना है। बड़े हर्ष के साथ बैंक के ग्राहकों को सूचित किया जाता है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा हमारे बैंक को मोबाईल बैंकिंग की अनुमति देने के कम में बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को मोबाईल बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है, जिसमें ग्राहकों को वर्तमान में नेफ्ट, आरटीजीएस, आईएमपीएस इत्यादि के अतिरिक्त एटीएम कार्ड व चैक आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन के प्रथम दिन लगभग 100 से अधिक खाते खोले गये तथा 40 लाख से अधिक के निक्षेप जमा।
इस अवसर पर अधिवक्ता अर्जुन सिंह भण्डारी, दिनेश कोठियाल, महेन्द्र लूथरा, कैलाश जुयाल, दीपक भाष्कर, जनार्दन चमोली, अनिल नैनवाल, सुबोध डिमरी, व बैंक के अन्य ग्राहक तथा बैक के शाखा प्रमुख संजय कुमार कोठियाल एवं बैंक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।





