अवैध प्लाटिंग पर सख्त हुए एमडीडीए उपाध्यक्ष, तीसरी बार चलाई गई जेसीबी

Spread the love

देहरादून। प्रापर्टी डीलर और बिल्डरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह कृषि भूमि तक पर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। जबकि बिना आवासीय श्रेणी की भूमि पर एमडीडीए घर का नक्शा पास नहीं करता है।

हरबर्टपुर के धर्मावाला में सामने आया ऐसा ही प्रकरण

इसके बाद भी कृषि श्रेणी की भूमि पर प्लाटिंग कर भोलेभाले लोगों को घर बनाने के लिए भूमि बेची जा रही है। हरबर्टपुर के ग्राम धर्मावाला में भी ऐसा ही प्रकरण सामने आया है। यहां प्रापर्टी डीलरों ने खेती की करीब 100 बीघा भूमि पर प्लाटिंग कर दी। हालांकि, एमडीडीए ने जेसीबी चलाकर बुधवार को ध्वस्तीकरण कर दिया।

प्रापर्टी डीलरों ने खेती की 100 बीघा भूमि पर प्लाटिंग कर दी

बंशीधर तिवारी ने बताया कि भोलेभाले नागरिकों को कृषि भूमि पर प्लाट न बेचे जाएं, इसके लिए प्लाटिंग के लिए बनाए पक्के मार्ग, सीमांकन आदि को ध्वस्त कर दिया है। यदि भविष्य में यहां फिर से प्लाटिंग की जाती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

इसके अलावा भूमि पर एमडीडीए की ओर से अवैध प्लाटिंग के बोर्ड भी लगाए जाएंगे। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता मनवीर पंवार, संजय जगूड़ी, सुपरवाइजर प्यारे लाल आदि शामिल रहे।

दो अवैध निर्माण किए सील

एमडीडीए ने बुधवार को दो अवैध निर्माण भी सील किए। पहली करवाई शिमला बाईपास रोड के पास भुड्ढी चौक क्षेत्र में की गई। यहां निजामुद्दीन फरहान का व्यावसायिक निर्माण को सील किया गया। इसके अलावा हरभजवाला में राकेश गौड़ के निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। दोनों निर्माण मानकों के विपरीत खड़े किए गए थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़