संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
जन्म शताब्दी के अवसर पर नारी जागरण सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
नवापारा राजिम, (चंपारण): अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार चम्पारण इकाई के द्वारा महिलाओं के आध्यात्मिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चम्पारण सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए नारी शक्तियों द्वारा आज नारी जागरण अभियान और दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से प्रशिक्षित टोली का आगमन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गुरु वंदना के साथ शुभारम्भ किया गया। नारी जागरण अभियान का उद्देश्य और स्वरूप।
आत्मनिर्भरता और शिक्षा: गायत्री परिवार द्वारा महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वावलंबन से जोड़ने के लिए विशेष शिविर व सम्मेलन चलाए जाते हैं।
• वेदों का अधिकार: संस्था के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने महिलाओं को गायत्री उपासना और वैदिक कर्मकांड का अधिकार प्रदान किया है। महिलाओं की टोली गाँवों और शहरों में जाकर नारी शक्ति, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश देती है।इस प्रकार विस्तार पूर्वक जानकारी बताई गई!
दीप महायज्ञ का महत्व
संध्याकालीन बेला मे दीप महायज्ञ के माध्यम से समाज में फैले अंधविश्वास, कुरुतियों और बुराइयों को दूर करने के लिए प्रकाश और ज्ञान का संदेश दिया गया।
इनमें बड़ी संख्या में महिलाएँ और पुरुष सामूहिक रूप से दीप जलाकर और गायत्री मंत्र का पाठ कर सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर सभी के उज्जवल भविष्य की कामना किए।तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्रम्हवादिनी बहनों का सम्मान कर विदाई कर शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया!




इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री बसंत कुमार साहू, आर, एस चौरसिया जी महिला मंडल प्रमुख निशा सेन, सम्पत लाल साहू, संतोष साहू, नंद कुमार साहू, नारायण साहू, बसंत धीवर,डी. आर. साहू, उमेश्वरी, ठाकुरराम, मोहन साहू अभनपुर ब्लॉक उपस्थित रहे।






