आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

        आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

 

         निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समयबद्ध                              ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश।

 

   स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराना सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी—जिलाधिकारी

 

 

 

                    अल्मोड़ाः आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

                बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों से निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से फॉर्म-6 एवं फॉर्म-7 की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन तथा निर्वाचन से संबंधित अन्य पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा की।

 

          जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन केवल एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि सभी संबंधित अधिकारियों के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराना सभी अधिकारियों का सामूहिक दायित्व है। इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर पर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे।

 

               उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी समस्त पूर्व तैयारियों का भली-भांति परीक्षण कर लें। यदि किसी स्तर पर कोई समस्या अथवा कमी पाई जाती है, तो उसका समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

 

      जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

         बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी, उपजिलाधिकारी स्नेहिल कुंवर सिंह, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, सुनील कुमार, सौम्या गर्ब्याल, याक्षी अरोड़ा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बल्टा के बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं जूते; चित्रकला प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    पाशुपत-भैरव पूजन ही कलियुग में कल्याण का मार्ग: शिव योगी- खत्याड़ी में शिव महापुरारण कथा में गूंजे जयकारे।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल   (उपन्यास भाग 20)

    • By User
    • November 4, 2026
    • 16 views
    कर्मफल    (उपन्यास भाग 20)

    आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 13 views
    आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बल्टा के बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं जूते; चित्रकला प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 13 views
    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बल्टा के बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं जूते; चित्रकला प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन।

    पाशुपत-भैरव पूजन ही कलियुग में कल्याण का मार्ग: शिव योगी- खत्याड़ी में शिव महापुरारण कथा में गूंजे जयकारे।

    • By User
    • November 4, 2026
    • 15 views
    पाशुपत-भैरव पूजन ही कलियुग में कल्याण का मार्ग: शिव योगी- खत्याड़ी में शिव महापुरारण कथा में गूंजे जयकारे।

    16 वर्षों बाद बगडवाल नृत्य से भक्तिमय हुई मदमहेश्वर घाटी 

    • By User
    • November 4, 2026
    • 15 views
    16 वर्षों बाद बगडवाल नृत्य से भक्तिमय हुई मदमहेश्वर घाटी 

    जय जोहार – देवारी तिहार

    • By User
    • November 3, 2026
    • 10 views
    जय जोहार – देवारी तिहार