मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
इंदिरा गांधी जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धासुमन अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित।
अल्मोड़ा: देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने इंदिरा गांधी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का जीवन साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने नेतृत्व और दूरदर्शी निर्णयों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की एक अलग पहचान स्थापित की। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति को प्रोत्साहन तथा गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयास भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी ने हमेशा देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा। उनका जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और जनसेवा के संकल्प को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें तथा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देश में भाईचारे, समानता और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने की रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इंदिरा गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लिया।कार्यक्रम मे महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल जिलाध्यक्ष परितोष जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, पीताम्बर पांडे, आनंद बिष्ट, किरण आर्य तारा तिवारी अम्बी राम आर्य पार्षद विकास कुमार, मुकेश कुमार, हेम चंद्र तिवारी, दिनेश पाण्डेय, दिनेश पिलखवाल, गोविन्द लाल तारा चंद्र शाह, निज़ाम कुरैशी, जगदीश पाण्डेय, राजू आर्य रविंद्र लाल टम्टा, इसरार अहमद आदि उपस्थित रहे।






