ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।
ऊखीमठः चौमासी – खाम – रामबाडा पैदल मार्ग के किमी 2 से दियूली खर्क 4 किमी तथा खैडुरा किमी 10 से रैकाटांप किमी 11:20 तक पैदल मार्ग के जीर्णोद्धार कार्य की निविन्दा खुलने के तीन माह बाद भी कार्य आदेश जारी न होने पर स्थानीय ठेकेदारों में नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व गोपेश्वर के निदेशक/ वन संरक्षक के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है जो कि कभी भी सड़़कों पर फूट सकता है। स्थानीय ठेकेदारो का कहना है कि निदेशक/ वन संरक्षक अपनी मोटे कमीशन के कारण स्थानीय ठेकेदारों का हक छीन कर बाहरी ऐजेन्सियों को पैदल मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य देना जा रहे है इसलिए जानबूझकर आज तक कार्य आदेश जारी नही किया गया तथा तथा निदेशक / वन संरक्षक द्वारा शासन का हवाला देकर स्थानीय ठेकेदारों की रोजी – रोटी के साथ खिलवाड किया जा रहा है। जानकारी देते हुए स्थानीय ठेकेदार सदानन्द भट्ट ने बताया कि केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा 11 दिसम्बर 2024 को चौमासी – खाम – रामबाडा पैदल मार्ग के किमी 2 से दयूली खर्क, किमी 4 तथा खैडुरा किमी 10 से रैकाटांप किमी 11: 20 जीर्णोद्धार के लिए निविदायें आमन्त्रित की गयी थी तथा स्थानीय ठेकेदारों विभागीय नियमो व शर्तो के अनुसार जीर्णोद्धार कार्य की निविदाएं जमा की गयी थी व विभाग द्वारा निर्धारित तिथि पर निविदायें खोली गयी थी मगर आज तक कार्य आदेश जारी न होने से पैदल मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य शुरू नही हो पाया है।
स्थानीय ठेकेदार मदन राणा ने बताया कि कार्य आदेश जारी करने के लिए नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व गोपेश्वर के निदेशक/ वन संरक्षक से कही बार गुहार लगाई गयी है मगर उनके द्वारा शासन का हवाला देकर कार्य आदेश जारी नहीं किया जा रहा है जिससे पैदल मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य अधर मेें लटका हुआ है तथा उनके द्वारा स्थानीय ठेकेदारों की रोजी – रोटी के साथ खिलवाड किया जा रहा है। स्थानीय ठेकेदारो का कहना है कि आगामी मई माह में चार धाम यात्रा का आगाज होने जा रहा है तथा केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व कालीमठ घाटी के सैकड़ों युवा रोजगार हेतु चौमासी – खाम – रामबाडा पैदल मार्ग से आवाजाही करते है मगर पैदल मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य अधर मे लटकने से युवाओं को खण्डहर पैदल मार्ग से आवाजाही करने के लिए विवश होना पड़ेगा। कहा कि यदि समय तक चौमासी – खाम – रामबाडा पैदल मार्ग का जीर्णोद्धार कार्य किया जाता तो कालीमठ घाटी के तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा हो सकता है। वही दूसरी ओर इस सम्बन्ध में नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व गोपेश्वर के निर्देशक / वन संरक्षक से बात करनी चाही मगर सम्पर्क नही हो सका।









