ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में कानूनी जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्री श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में दिनांक 22-05-2025को डी वा यू स्किल डिप्लोमेट इनवर्स अकेडमी खत्याड़ी अल्मोड़ा में बच्चों के लिए कानूनी जागरूकता शिविर/रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 18वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाओं के कानूनी अधिकार व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। उनके द्वारा कोई अपराध न हो और उनके साथ कोई अपराध न हो इसके लिए उन्हें संरक्षण किस आधार पर और किस तरह से दिया जाता है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन बच्चों जिनके माता-पिता नहीं हैं ऐसे बच्चों की शिक्षा व संरक्षण के लिए समाज कल्याण विभाग के द्वारा वात्सल्य योजना बनायी गई है।
जिसके तहत ऐसे बच्चों के लिए एक निश्चित धनराशि सरकार की ओर से भुगतान की जाती है। ऐसे अनाथ बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए सरकार की ओर पठन-पाठन की व्यवस्था जिले के अन्दर की गई है। 18वर्ष से कम आयु के बच्चों के लाभार्थ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा एलएसयूसी (लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन) नाम की कमेटियां गठित की गई हैं, जिसमें पैनल अधिवक्तागण एवं अधिकार मित्र सदस्य रखे गए हैं।
इस कार्यक्रम का संचालन अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल व पंकज भगत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वहां इनवर्स अकेडमी के स्टाफ-नीता, सुधा वर्मा, रश्मि काण्डपाल व अकेडमी के सारे बच्चे मौजूद थे।









