बर्फ में दबे मजदूरों को निकालने के लिए चलाया ऑपरेशन,सेना के जवानों ने चार लोगों को बचाया

Spread the love

                गोपेश्वरः श्रमिकों के लिए शुक्रवार की सुबह बेहद डरावनी थी। तड़के से ही बर्फबारी के दौरान वातावरण में तेज आवाजें गूंज रही थीं। जोशीमठ स्थित सेना के चिकित्सालय पहुंचे श्रमिक व कर्मचारियों के अनुसार, तड़के जब उन्होंने कंटेनरों के बाहर छह फीट मोटी बर्फ की चादर बिछी देखी तो उन्हें भय लगने लगा। कंटेनर के दरवाजे भी बर्फ से ढकने के लिए मात्र दो फीट ही बचे थे।ऐसे में कंटेनर से निकलकर कुछ श्रमिक पास ही टिनशेड में जाकर भोर होने का इंतजार करने लगे। इस बीच तेज आवाज के साथ हिमस्खलन हुआ, लेकिन उसने कुछ नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन, दोबारा जब धमाके के साथ हिमस्खलन हुआ तो हर ओर तबाही का मंजर था।

पहाड़ी पर गूंज रही थी धमाकों की आवाज

उत्तरकाशी निवासी अभिषेक पंवार बताते हैं कि शुक्रवार सुबह उजाला होने से पहले वह रोजाना की तरह कंटेनर से बाहर निकाले तो पहाड़ी पर धमाकों की आवाज गूंज रही थी। हालांकि, बर्फबारी के चलते कुछ नजर नहीं आ रहा था। जब तक वे कुछ समझ पाते, बर्फ के पहाड़ ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।बर्फ में दबने से नहीं खुला कंटेनर का दरवाजा

                 सेना चिकित्सालय में भर्ती पिथौरागढ़ निवासी मुकेश कुमार बताते हैं कि कंटेनर के लुढ़कने का आभास हुआ तो उनकी नींद टूट गई। लेकिन, कंटेनर बर्फ में दबा था, इसलिए उसका दरवाजा नहीं खुला। वह और उसके साथी समझ चुके थे कि कुछ अनहोनी घट चुकी है। तभी सेना व आईटीबीपी के जवानों ने आवाज गूंजने लगी। वह उन्हें हौसला बनाए रखने को कह रहे थे। जब सेना ने बर्फ हटाकर उन्हें कंटेनर से बाहर निकाला, तब पता चला कि वे कैंप से 50 मीटर नीचे पहुंच चुके हैं।
जिस कंटेनर में रहे, उसका पता नहीं

              मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी विजय पाल कहते हैं, पहले गर्जना के साथ हिमखंड टूटा, जिसे देखकर वे कंटेनर से बाहर आ गए। तभी दूसरा हिमखंड टूटा और जिस कंटेनर में वह रह रहे थे, वह कहां चला गया, पता ही नहीं चला। बर्फ के साथ लुढ़ककर वह भी काफी दूर जा गिरे। वहां पहले से ही कई फीट बर्फ थी, जिससे तेज चला भी नहीं जा रहा था। जैसे-तैसे वे सेना के कैंप में पहुंचे और मदद के लिए गुहार लगाई।

बर्फ के कारण 20 मीटर नीचे पहुंचा कंटेनर

पिथौरागढ़ निवासी लक्ष्मण सिंह बताते हैं, हमारा कंटेनर को लुढ़काकर बर्फ 20 मीटर नीचे ले गई, लेकिन वह बर्फ में दबा नहीं। मैं सकुशल हूं, लेकिन इसे मैं अपना दूसरा जन्म मानता हूं। गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) सत्यप्रकाश यादव कहते हैं, हम लोग गहरी नींद में थे। जब धमाके के साथ आंख खुली तो हमारा कंटेनर लगभग 200 मीटर अलकनंदा नदी के किनारे पहुंच चुका था। हिमस्खलन के साथ आई भारी-भरकम चट्टानों ने कंटेनर को तोड़ डाला। हालांकि, कंटेनर में मौजूद सभी साथी स्वयं ही सेना के कैंप तक पहुंचे। जहां उन्हें उपचार दिया गया। आर्मी कैंप तक गए जहां उन्हें उपचार दिया गया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़