तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ से कुछ दूर ऋषि गंगा के दूसरी ओर फंसे साधु

Spread the love

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाये हुए हैं, लेकिन भारी बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। हालांकि, देहरादून में तीव्र वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।

रोजाना तेज बारिश के एक से दो दौर हो रहे हैं। जिससे तापमान इस माह पहली बार सामान्य से नीचे पहुंच गया है। दून का पारा 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

बदरीनाथ से कुछ दूर ऋषि गंगा के दूसरी ओर फंसे साधु

चमोली। बीती रात्रि चरण पादुका बदरीनाथ से कुछ दूरी पर ऋषि गंगा के दूसरी ओर चार साधु फंस गए। सूचना पर थानाध्यक्ष उनि नवनीत भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रस्सी की सहायता कड़ी मशक्कत व प्रयासों के बाद चारों साधुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।

लगातार हो रही बारिश के कारण ऋषि गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था। पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों द्वारा सूझबूझ व धैर्य का परिचय देते हुए घने अंंधेरे में नदी के तेज बहाव को पार किया।

साधु सर्वेश्वर, जितेन्द्र गिरी, शिवानन्द सरस्वती व बाबा हरिलाल द्वारा बताया गया कि वे चरण पादुका से रास्ता भटककर नदी के दूसरे छोर पर पहुंच गए थे।

कहीं ऑरेंज तो कहीं यलो अलर्ट

आज भी प्रदेश में मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज चमोली, ऊधम सिंह नगर एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वर्षा से अचानक बढ़ रहा सुसवा का जलस्तर, ट्रैक्टर- ट्राली फंसी

डोईवाला: वर्षा के चलते सुसवा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जा रहा है। जिसके चलते नदी के आसपास के रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं नदियों के रास्ते अपने खेतों व अन्य गंतव्य को जाने वाले लोगों को भी इस मामले में सतर्कता बरतनी बेहद जरूरी है।

बुधवार को हुई अचानक वर्षा से जहां स्कूल के बच्चों को छुट्टी के समय परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा सुसवा नदी में अचानक बढ़े जलस्तर से मंगलवार की शाम अपने खेतों से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर ट्राली दूधली के खट्टा पानी – बड़कली के बीच सुसवा नदी के तेज बहाव में फंस गई। जिसे आपदा के दौरान राहत बचाव के लिए नदी के किनारे खड़ी की गई पोकलैंड मशीन के सहारे मुश्किल से खींचा गया।

अन्यथा कोई भी दुर्घटना घट सकती थी। वहीं प्रशासन ने इस मामले में मौसम को देखते हुए नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को सचेत रहने की अपील की है। उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में कुछ स्थानों पर वर्षा न होने के बावजूद भी देहरादून शहर व पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा होने के चलते सुसवा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

साथ ही नदियों के समीप रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। जिससे कि कोई जनहानि ना हो। वहीं प्रशासन की मदद के लिए वह कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दें।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़