मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखपति दीदी को करोड़पति बनाने के विजन के साथ मिशन मोड में काम करने की घोषणा की

Spread the love

देहरादून। राज्य में महिला सशक्तीकरण को नई उड़ान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखपति दीदी को करोड़पति दीदी बनने के विजन के साथ मिशन मोड पर कार्य करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों की महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद करते हुए उन्हें राहत देने को कई कदम उठाए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मातृशक्ति उत्तराखंड की आर्थिक और सामाजिक क्रांति की सबसे बड़ी संवाहक है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार के सभी कार्यक्रमों और समारोहों में अब केवल महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित स्मृति चिह्न, शाल व भेंट आदि का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को ग्रोथ सेंटर में महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश भी दिए।

सीएम ने उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग व विपणन को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश जारी किए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अपर सचिव झरना कमठान सभी जिलों के जिलाधिकारी व 95 विकासखंडों से जुड़े हजारों महिला स्वयं सहायता समूह वर्चुअली उपस्थित रहे।

68 हजार स्वयं सहायता समूहों से पांच लाख महिलाएं जुड़ीं

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब तक प्रदेश में 68 हजार स्वयं सहायता समूह बन चुके हैं, जिनसे पांच लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। इनके माध्यम से महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि सामूहिक नेतृत्व की मिसाल भी पेश कर रही हैं।

आज सात हजार से अधिक ग्राम्य संगठनों और 500 से अधिक क्लस्टर संगठनों के माध्यम से राज्य की महिलाएं सामूहिक नेतृत्व की एक अद्वितीय मिसाल पेश कर रही हैं।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना बनी परिवर्तन की जननी

सीएम धामी ने बताया कि वर्ष 2023 में रक्षाबंधन के अवसर पर शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना ने महिला आर्थिक सशक्तीकरण का नया इतिहास रचा है। महिलाओं ने 27 हजार से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। जिनमें सात करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री हुई।

इन उत्पादों की प्रभावी बिक्री के लिए 13 जनपदों में 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट्स, 17 सरस सेंटर, तीन राज्य स्तरीय विपणन केंद्र और आठ बेकरी यूनिट्स संचालित की जा रही हैं। सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर अस्थायी आउटलेट्स के माध्यम से भी उत्पादों की बिक्री हो रही है। देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों पर ‘वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट’ योजना के अंतर्गत विशेष बिक्री केंद्र बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने सभी से स्वदेशी उत्पादों के अधिकतम उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

सीएम धामी ने कहा, ‘मैं उत्तराखंड की हर बहन और मां को विश्वास दिलाता हूं कि आपका ये भाई, ये बेटा, आपके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करता रहेगा।’

सीएम ने महिलाओं से मांगे सुझाव

सीएम धामी ने संवाद के दौरान महिलाओं से उनके समूहों की ओर से उत्पादित वस्तुओं, बिक्री, आय में वृद्धि व आत्मनिर्भरता से जुड़े अनुभवों की जानकारी ली। साथ ही महिलाओं से स्वरोजगार और समूह विस्तार पर सुझाव देने का आग्रह भी किया।

  • Related Posts

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 2 views
    दिवाली मिलन कार्यक्रम में सौहार्द और भाईचारे का संदेश, ब्लॉक प्रमुख ने किया मिष्ठान वितरण।

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।