सुरेश भैयाजी और स्वामी राजराजेश्वरानंद से लंबी मंत्रणा
इस मुलाकात की गोपनीयता, मीडिया और पार्टी कार्यकर्ताओं से दूरी ने अटकलों को और बल दे दिया है। सूत्रों के अनुसार सरकार के कैबिनेट विस्तार के साथ भाजपा प्रदेश संगठन नेतृत्व में बड़े निर्णय की तैयारी की जा रही है। आश्रम की ओर से बताया गया कि आरएसएस के पूर्व सर कार्यवाह एवं मौजूदा अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी बुधवार रात को जगदगुरु आश्रम में पहुंचे।
शुक्रवार को आश्रम में ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रतिभाग करेंगे। इस सम्मेलन का उद्घाटन आरएसएस के पूर्व सर कार्यवाह एवं मौजूदा अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैयाजी जोशी करेंगे।









