सेना के जवान कीरत सिंह रावत का पैतृक घाट मंे अंतिम संस्कार

Spread the love

चमोली। नारायणबगड़ के चिरखून गांव के जवान कीरत सिंह रावत का पैतृक घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जवान कीरत सिंह बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज दिल्ली के सेना अस्पताल में चल रहा था, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। कीरत सिंह 20 गढ़वाल राइफल में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। वहीं, जवान के निधन पर पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

मिली चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के चिरखून गांव के कीरत सिंह रावत साल 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। जो 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे। इस समय उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में थी। बीते कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके चलते उनका दिल्ली के सेना अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां 22 अप्रैल को उपचार के दौरान जवान का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से नारायणबगड़ क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

वहीं, 23 अप्रैल को सेना के वाहन से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव चिरखून लाया गया। जहां बुधवार 24 अप्रैल को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट नंदप्रयाग संगम पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक जीतराम, ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, पूर्व प्रधान सुशील कांती, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश नेगी समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई है।

  • Related Posts

    आध्यात्मिक केंद्र भगवान फ्यूंला नारायण धाम के कपाट खुले

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री।    आध्यात्मिक केंद्र भगवान फ्यूंला नारायण धाम के कपाट खुले   श्रावण संक्रांति के बजाय इस बार तीन दिन बाद खुले कपाट, नंदाष्टमी…

    ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ह्रदय स्थली के रूप मेें विख्यात व भगवती राकेश्वरी की तपस्थली रासी गाँव से आगामी दिनो मेें  शुरू होने वाली 6 दिवसीय मनणामाई लोक जात यात्रा की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है तथा लोक जात यात्रा के आयोजन से मदमहेश्वर घाटी के जनमानस में भारी उत्साह बना हुआ है।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।                           ऊखीमठः मदमहेश्वर घाटी की ह्रदय स्थली के रूप मेें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    • By User
    • July 18, 2025
    • 3 views
    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • July 18, 2025
    • 6 views
    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक