संस्था में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love

 ब्यूरो : सुनील चिंचोलकर, बिलासपुर छत्तीसगढ़

संस्था में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

    संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया ।
जिसमें छात्र छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमे छात्र छात्राओं के द्वारा चित्रकारी के माध्यम से पर्यावरण के बचाव हेतु जागरूक किया गया।
बता दे कि विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी विगत 9 सालों से चलने वाली एक गैर सरकारी संस्था है जो कौशल प्रशिक्षण,महिला स्वरोजगार,नशा मुक्ति,मेडिकल प्रशिक्षण,सड़क सुरक्षा अभियान ,पर्यावरण बचाव आदि क्षेत्रों में कई सालों से कार्यरत है।
इसी पहल में संस्था के विद्यार्थियों ने चित्र के माध्यम से पर्यावरण दिवस के विषय जानकारी दी।
साथ ही साथ संस्था सचिव श्रीमती संध्या चंद्रसेन ने कहा कि पेड़ पौधे हमारी धरोहर है,
1973 से प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण के मुद्दों पर वैश्विक जागरूकता बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों को बल दिया जाता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हम प्रकृति के संरक्षक हैं और एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री मिंटू अरोरा,सचिव श्रीमती संध्या चंद्रसेन,मनीषा सैमुएल, दीप जोशी,अभिषेक जोशी,सिमरन,संतोषी, सुनाक्षी,गायत्री,भारती,रिया, देमिन,अंजलि, देव,वसुंधरा,सानिया आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहबाद के जंगल को बचाने जुटे स्थानीय नागरिक।

    Spread the love

    Spread the loveनीलम आहुलवालिया।          शाहबाद के जंगल को बचाने जुटे स्थानीय नागरिक।   राजस्थान के प्राचीन शाहाबाद जंगल को कटने से बचाने के लिए नागरिकों ने…

    स्थानीय जन भागीदारिता तथा सभी विभागों के सयुंक्त प्रयास से नियंत्रित होगी वनाग्नि।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।   स्थानीय जन भागीदारिता तथा सभी विभागों के सयुंक्त प्रयास से नियंत्रित होगी वनाग्नि।                  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में अफीम की अवैध खेती में शामिल 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया

    • By User
    • April 8, 2025
    • 3 views
    बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में अफीम की अवैध खेती में शामिल 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया

    क्षेत्र के नगवा निवासी नवयुवक कादिर की मुम्बई में मृत्यु हो गई। कादिर की उम्र मात्र 19 वर्ष थी कादिर मुम्बई में एक बेकरी में काम करता था और वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी हो चुकी थी और गौना होने वाला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 4 views

    बाबा मठिया में प्रवेश उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 7 views
    बाबा मठिया में प्रवेश उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

    चारधाम यात्रा से पूर्व कार्मिकों की मांगें पूरी की जाएं : मनमोहन।

    • By User
    • April 8, 2025
    • 5 views
    चारधाम यात्रा से पूर्व कार्मिकों की मांगें पूरी की जाएं : मनमोहन।