ऊखीमठ: केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर रेंज ऊखीमठ / गुप्तकाशी के तत्वावधान में केदारनाथ धाम में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Spread the love

रुद्रप्रयाग : लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ: केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर रेंज ऊखीमठ / गुप्तकाशी के तत्वावधान में केदारनाथ धाम में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर केदारनाथ धाम में मेरी लाईफ फॉर इन्वायरमैंट हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, सेल्फी फॉर इन्वायरमैंट, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस की 52 वीं वर्षगांठ पर केदारनाथ मन्दिर परिसर में 52 ब्रह्म कमल की पौधों का रोपण भी किया गया। केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग व प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग अभिमन्यु के द्वारा ब्रह्म कमल पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केदारनाथ धाम के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग ने कहा कि हिन्दु धर्म में ब्रह्म कमल फूल को ब्रहम देव का रूप माना जाता है जिसे श्रद्धालुओ द्वारा भगवान शिव को भी अर्पित किया जाता है। प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने कहा कि ब्रह्म कमल उच्च हिमालयी क्षेत्र का औषधीय पुष्प है वर्तमान में ग्लोवल वार्मिंग के कारण ब्रह्म कमल पर भी इसका दुषप्रभाव पड़ रहा है। इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा केदारनाथ में पौधालय की स्थापना पूर्व के वर्षों में की गयी है जहां पर ब्रह्म कमल की पौध तैयार कर प्रति वर्ष केदारनाथ धाम के आस पास खाली स्थानो पर रोपण किया जा रहा है जिससे ब्रह्म कमल काफी मात्रा में उगने लगा है।

भविष्य में बड़े स्तर पर ब्रह्म कमल को केदारनाथ धाम के आसपास रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत केदारनाथ धाम में ब्रह्म कमल, कुटकी, बज्रदन्ती, पाषाण भेद, स्टॉबरी, जड़ी बूटी पौधों का रोपण एवं सोनप्रयाग से रामबाड़ा के मध्य पैदल यात्रा मार्ग के किनारे खाली स्थानों पर देवदार, बांज, बुरांश, मोरू, पांगर, अंगू, पुतली, खर्सू, रेक्चा, कांचुला, पापड़ी, थुनेर, भोजपत्र प्रजाति की कुल 2000 पौध का रोपण किया गया। साथ ही वन विभाग के द्वारा केदारनाथ, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुण्ड एवं सोनप्रयाग में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सहयोग कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया! विश्व पर्यावरण दिवस पर केदारनाथ धाम में 500 से अधिक प्रकृति प्रेमियों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हेतु शपथ ली गई। जिसके उपरान्त धाम की पवित्रता व पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन हेतु हस्ताक्षर अभियान में लोगों के द्वारा बढ़ – चढ़ कर प्रतिभाग किया गया! इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर चौहान, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार गौड़, वन दरोगा ईश्वर सिंह कण्डारी, हरदीप सिंह, मनीष राणा , नवीन सिंह, गौर सिंह करणी, ललित मोहन, मनोज सिंह, राम चरण रावत, जगदम्बा प्रसाद, बिक्रम सिंह, देवेन्द्र सिंह नेगी, नवीन प्रसाद, प्रवीण प्रसाद, सहित तीर्थ पुरोहित समाज, मन्दिर समिति, नगर पंचायत , सुलभ इण्टर नैशनल, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबन्धन, राजस्व विभाग व केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)     उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के…

    पुलिस लाइन में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण।

    Spread the love

    Spread the love    संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.):दीप सिंह                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     पुलिस लाइन में ‘एक पेड़ माँ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।