शॉर्ट सर्किट से ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

Spread the love

शॉर्ट सर्किट से ज्वैलर्स की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख
रूड़की:  लक्सर क्षेत्र में गुरूवार सुबह एक ज्वैलर्स की दुकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया।  गनीमत रही कि दुकान में लगी आग से जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लक्सर के बाजार में स्थित वर्मा ज्वैलर्स की दुकान में अचानक धुआं निकलता देखा गया। आनन फानन में दुकान मालिक पवन कुमार वर्मा को फोन पर सूचना दी गई कि आपकी दुकान से धुआं निकल रहा है। यह सुनते ही दुकान मालिक तुरंत दुकान पर पहुंचे। उन्होंने भी देखा कि दुकान के अंदर आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। आसपास के लोग भी दुकान में आग लगी देख मौके पर इकट्ठा हो गए। पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक दुकान में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया।

गनीमत यह रही कि समय से लोगों ने आग को देख लिया। इससे आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं और एक बड़ा नुकसान होते-होते बच गया। आग से ज्वैलर्स की दुकान में काफी नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’