सात फरार कैदी रूपन्देही में गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी

Spread the love

 

             भैरहवा, (नेपाल):  नेपाल में हाल ही में हुए जेन-जी आंदोलन के दौरान विभिन्न जेलों से फरार हुए सात कैदियों को रूपन्देही पुलिस ने पकड़ा है । इनमें छह विदेशी नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में सघन निगरानी के तहत की है।

                रूपन्देही जिला पुलिस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन कैदियों को भारत की एसएसबी, जिला पुलिस कार्यालय एवं उससे संबंधित विभिन्न इकाइयों की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। सभी को पुन: जेल भेज दिया गया है।

कैदी जेन-जी आंदोलन के दौरान जेलों में हुई तोड़फोड़ और आगजनी का फायदा उठाकर फरार हुए थे। पुलिस उपाधीक्षक सूरज कार्की ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कैदी चितवन, नवलपरासी और काठमांडू की केंद्रीय जेल से भागे थे।

चितवन जेल से भागे कैदियों में भारत के हरियाणा निवासी अब्बास खान , उत्तर प्रदेश के अनिल गिरी, राजपाल सिंह और मोनू कश्यप शामिल हैं। ये सभी भारत में प्रवेश की कोशिश करते वक्त भारतीय एसएसबी द्वारा पकड़े गए। जिन्हें एसएसबी ने नेपाल पुलिस को सौंप दिया।

              इसके अलावा, नवलपरासी जेल से भागी रुपन्देही निवासी करिश्मा राना और काठमांडू की केंद्रीय जेल से फरार तंजानिया के रामधनी सिम्बा मुवंबई तथा त्वालिब किपेभु पाशुआ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कार्की ने बताया कि सभी गिरफ्तार कैदियों को आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है, ताकि अन्य फरार कैदी सीमा पार न कर सकें।

               पुलिस ने मुख्य सीमाओं के अलावा पगड़डी पर भी निगरानी बढ़ा दी है। नेपाली प्रशासन ने भारतीय पक्ष से भी सहयोग की अपील की है। जिला प्रशासन कार्यालय ने शुक्रवार दोपहर कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटा दिया है। प्रशासन ने बताया है कि रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी और उसके बाद सुबह छह बजे तक कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।

उद्योग-धंधे फिर शुरू करने की अपील:

जेन-जी आंदोलन के कारण बंद पड़े उद्योग-धंधों को लेकर अब कारोबारी जगत सक्रिय हो गया है। सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ, रूपन्देही ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर उद्योगपतियों और व्यापारियों से अपने-अपने कारोबार फिर से शुरू करने का आग्रह किया है।

                 संघ के अध्यक्ष नेत्र प्रसाद आचार्य ने कहा कि नेपाल के बड़े त्योहार नजदीक हैं। यदि बाजार चालू नहीं हुआ तो उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक गतिविधियों को सुचारू करने के लिए बाजार खोलना अत्यावश्यक है।

               संघ ने आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ और लूटपाट पर गहरा दुःख जताया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आंदोलन को अपने निजी स्वार्थों के लिए बदनाम करने की कोशिश की है। संघ ने ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए