बहनों ने आराध्य बांकेबिहारी को राखी अर्पित कर अपने और परिवार की रक्षा और सुख-समृद्धि का वरदान मांगा

Spread the love

वृंदावन। उत्साह के उत्सव और भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन पर देशभर से आईं बहनों ने ठा. बांकेबिहारी को राखी बांधी। बहनों ने आराध्य बांकेबिहारी को राखी अर्पित कर अपने और परिवार की रक्षा और सुख-समृद्धि का वरदान मांगा।

इससे पहले भेजी गईं करीब दस हजार से अधिक राखियां मंदिर सेवाधिकारी ने ठाकुरजी के चरणों में अर्पित कीं और राखियों संग आए कुछ बहनों के संदेश आराध्य को पढ़कर सुनाए।

रक्षाबंधन पर सोमवार को ठा. बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए पहुंची थी। महिलाओं और युवतियों के हाथों में मिठाई व पुष्प के साथ राखियां भी थीं। दिल्ली के करोलबाग निवासी कामिनी गुप्ता, रजनी अग्निहोत्री, गाजियाबाद की रजनी तिवारी आराध्य को राखी अर्पित करने मंदिर पहुंचीं। मंदिर में सेवायत के कहने पर रेलिंग में राखी बांधी।

रक्षाबंधन पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़।

बहनों के पत्र ठाकुर जी को सुनाए

डाक से बहनों ने पूर्व में ठाकुर बांकेबिहारी को राखी और अपने पत्र भी भेजे थे। मंदिर कार्यालय में पोस्ट व कूरियर की मदद से करीब दस हजार से अधिक राखियां आईं। सोमवार सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले प्रबंधन ने ये राखियां मंदिर सेवाधिकारी को सौंप दी। सेवाधिकारी ने सभी बहनों की भेजी राखियों को आराध्य के चरणों में अर्पित कर कुछ संदेश पढ़े।

राखी भेजने वाली बहनों को भेजा जाए रिटर्न गिफ्ट

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रक्षाबंधन पर रविवार को मंदिर सेवायतों द्वारा आयोजित सेवायत श्रावणी सत्संग में सेवायतों ने बांकेबिहारी के लिए राखी भेजने वाली बहनों को उपहार भेजने की मांग मंदिर प्रबंधन से की। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में आचार्य प्रह्लादवल्लभ गोस्वामी ने कहा मंदिर कार्यालय के अलावा सेवायतों के पास भी राखी सामग्री बहनों द्वारा भेजी जाती हैं।

मंदिर कार्यालय में आने वाली राखियों में सोने, चांदी, रेशम व नोट की राखी आती है। इन बहनों को उपहार के रूप में ठाकुरजी का प्रसाद अथवा पत्र व वाट्सएप के जरिए उन्हें जवाब मिलना चाहिए। ताकि उन्हें इस बात की भी संतुष्ट हो सके कि उनकी राखी ठाकुरजी तक पहुंच गई। आचार्य नरेंद्रकिशोर गोस्वामी, आनंद किशोर गोस्वामी, आशीष गोस्वामी, विप्रांश वल्लभ गोस्वामी, नीरज गौतम, रामलला मिश्र, प्राणकृष्ण शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।