सीतापुर पार्किंग की घटना, यात्रियों का कर्मचारियों से किसी बात पर हुआ था विवाद

Spread the love

 

            रुद्रप्रयागः केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सीतापुर पार्किंग में तीर्थ यात्रियों को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपित पार्किंग कर्मचारी हैं।

             गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें कुछ लोग लाठी-डंडों से तीर्थ यात्रियों को पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोनप्रयाग पुलिस तक पहुंचा तो छानबीन शुरू हुई। यह पता चलने पर कि वीडियो सोनप्रयाग से एक किमी पहले स्थित सीतापुर पार्किंग का है, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

वहां बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे कुछ तीर्थ यात्रियों और पार्किंग कर्मचारियों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था, जो मारपीट तक पहुंच गया। इस पर पुलिस ने पार्किंग ठेकेदार सहित घटना में शामिल रहे व्यक्तियों को थाने ले जाकर पूछताछ की।

 

एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण मामले में पार्किंग ठेकेदार की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके लिए उन तीर्थ यात्रियों को खोजा जा रहा है, जिनके साथ घटना हुई। उनसे पूरे प्रकरण की जानकारी ली जाएगी। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पैदल यात्रा मार्ग पर भी मारपीट

             रुद्रप्रयाग: केदारघाटी की शांत वादियों में लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी मारपीट का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों में रोष है। उनका आरोप है कि इस तरह के हुड़दंग से केदारघाटी के शांत माहौल पर वितरीत असर पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह चौहान ने कहा कि सरकार को इस तरह के कृत्य में शामिल लोगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। सोनप्रयाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र कठैत का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। इन घटनाओं में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।