किसान को दो बाइक पर सवार होकर आए छह आरोपितों ने मारी गोली।

Spread the love

किसान को दो बाइक पर सवार होकर आए छह आरोपितों ने मारी गोली।

रुड़की: नारसन के बूढ़पुर निवासी किसान को दो बाइक पर सवार होकर आए छह आरोपितों ने गोली मार दी। किसान के पिता ने बदमाशों का विरोध करते हुए तमंचा छीनकर हवाई फायर कर दिया। जिसके बाद हमलावर वहां से भाग खड़े हुए। घटना बुधवार सुबह की है। किसान प्रशांत राठी अपने पिता के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा में स्थित बूढ़पुर नई बस्ती स्थित खेत में काम करने गए थे। सूचना मिलने पर पुरकाजी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

                 वहीं मामला उत्तराखंड से जुड़ा होने के चलते मंगलोर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि दो दिन पहले नारसन में कांवड़ की डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था। इस घटना को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांवड़ देखने पहुंचे ग्रामीणों की बाइक चोरी

मंगलौर। दो अलग-अलग स्थान से कांवड़ देखने पहुंचे ग्रामीणों की बाइक को अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया गया। ग्राम लिब्बरहेडी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 जुलाई की रात को वह कांवड़ देखने के लिए बाइक पर गांव के गेट के पास आया था। उसने अपनी बाइक बस स्टैंड के पास खड़ी की थी। रात को कांवड़ देखने के बाद जब वह वापस जाने लगा तब उसकी बाइक काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिली।

                 दूसरी घटना में रुड़की के श्याम नगर निवासी रितिक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 जुलाई की रात को वह कांवड़ देखने के लिए मंगलोर क्षेत्र में आया था। उसने अपनी बाइक को एक ढाबे के पास खड़ा किया था, कांवड़ देखने के बाद जब वह वापस जाने लगा तब उसकी बाइक मौके पर नहीं मिली। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर बाइक चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़