प्रदेश सरकार जल्द नई सर्किल दरें लागू कर सकती हैं

Spread the love

प्रदेश सरकार जल्द नई सर्किल दरें लागू कर सकती हैं।

   प्रदेश सरकार जल्द नई सर्किल दरें लागू कर सकती हैं। जिला प्रशासन के स्तर पर नई सर्किल दरों के प्रस्ताव तैयार हो रहे हैं। कुछ जिलों ने प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिए हैं। सभी जिलों से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद इन्हें शासन को भेज दिया जाएगा। सरकार की कोशिश अगस्त या सितंबर महीने तक नई सर्किल दरें लागू करने की कोशिश है। सरकार प्रत्येक वर्ष भूमि की नई सर्किल दरें तय करती हैं। पिछले साल सरकार ने काफी विलंब से नई सर्किल दरें लागू कीं। सामान्य तौर पर अगस्त महीने से नई सर्किल दरें लागू करने का कायदा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से सरकार इन्हें अक्तूबर महीने से लागू करती आई है। लेकिन इस बार शासन और प्रशासन की इसे लेकर एडवांस तैयारी चल रही है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कुछ जिलों ने तो प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को भेज भी दिए हैं। शेष जिले प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। सभी जिलाधिकारियों से प्रस्ताव जल्द तैयार करने की अपेक्षा की गई है। वित्त विभाग की कोशिश है कि नई दरें अगस्त महीने में लागू हो जाएं। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने इसकी पुष्टि की है।

निकाय चुनाव से पहले लागू करने की तैयारी

भूमि की नई सर्किल दरें अगस्त माह में ही लागू करने की तैयारी की एक वजह आसन्न निकाय चुनाव भी माने जा रहे हैं। प्रदेश में अक्तूबर माह में निकाय चुनाव होने की संभावना है। यदि सरकार जल्द सर्किल दरें लागू नहीं करेगी तो निकाय चुनाव में लागू होने वाली आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते इसमें विलंब हो सकता है।

  • Related Posts

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने…

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)         दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 8 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 13 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 6 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 15 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।