मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आज से अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल सकती है। इससे पारे में इजाफा होगा।
पांच दिन बाद माणा तक सुचारू हुआ बदरीनाथ हाईवे
वाहनों को यहां तक जाने की अनुमति
हालांकि हनुमान चट्टी से माणा तक सेना, आइटीबीपी और बीआरओ के वाहनों को ही जाने की अनुमति है। साथ ही फोर बाय फोर या चेन लगे वाहन ही इस मार्ग पर आवाजाही कर सकेंगे। मंगलवार को बर्फबारी के बाद कुछ दिक्कतें हुई हैं। गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग भी यातायात के लिए खुल गया ह। इससे चोपता जाने वाले पर्यटकों को आवाजाही में राहत मिली है। ज्योतिर्मठ-औली मोटर मार्ग पर भी कवांड बैंड से आगे सीमा सड़क संगठन ने बर्फ हटाकर मार्ग सुचारू कर दिया है।









