उत्तराखंड के इन जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं भारी बारिश का क्रम जारी है। हालांकि, दून में मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। सुबह चटख धूप खिलने के बाद शाम तक भारी बारिश के दौर हो रहे हैं। अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का बना रह सकता है।

शनिवार को चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कमेडा, नंदप्रयाग व छिनका में मलबा आने के कारण अवरुद्ध था। जिसे बाद में खोल दिया गया। वहीं रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे फाटा के पास लैंडस्लाइड होने से बंद हो गया है।

देहरादून में टपकेश्वर मंदिर के निकट एक युवक के डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ के जवानों ने नदी से शव बरामद किया। शुक्रवार शाम को एसडीआरएफ को सूचना मिली कि टपकेश्वर मंदिर के पास एक युवक नहाते हुए तमसा नदी में डूब गया है, सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। डूबे युवक को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन पता नहीं लग पाया। शनिवार को एक बार फिर सर्च अभियान चलाया गया, जहां नदी में शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रितेंद्र राणा उम्र 22 वर्ष, निवासी आकाशदीप कॉलोनी, गढ़ी कैंट के रूप में हुई है।

बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चंपावत व ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

दून में शुक्रवार को सुबह से आंशिक बादल मंडराने के बाद चटख धूप खिल गई। दोपहर तक धूप ने पसीने छुड़ाए और पारे में भी इजाफा हो गया। हालांकि, दोपहर बाद करीब तीन बजे से मौसम ने करवट बदली और हल्की बौछारों का दौर शुरू हुआ।

इसके बाद देर शाम तक शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में झमाझम बारिश का क्रम बना रहा। जिससे पारे में गिरावट आई। बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव भी हुआ। सड़कों पर बारिश का पानी बहने से आवाजाही प्रभावित रही। दून में आज भी तीव्र बारिश के दौर हो सकते हैं। आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप खिलने के भी आसार हैं।

नालियां चोक होने से घरों में घुसा पानी

नगर निगम के वार्ड-85 दौड़वाला में नालिया चोक होने और जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुस गया। स्थानीय निवासी लता सेमवाल ने बताया बारिश का पानी दुकान व घरों में घुस रहा है।

जल निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण बारिश के दौरान सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जंगल की ओर से भी पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवाजाही में बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 15 views
    विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद।

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए