रूस में भूकंप के बाद सुनामी का कहर, 3 मीटर ऊंची उठी समुद्री लहरें

Spread the love

नई दिल्ली। रूस के सुदूर पूर्वी कमचटका प्रायद्वीप के तट पर बुधवार को 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। इस भूकंप ने प्रशांत क्षेत्र में हलचल मचा दी।

यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अमेरिका, जापान, न्यूज़ीलैंड, फिलीपींस, इक्वाडोर और हवाई जैसे क्षेत्रों में समुद्र तटों पर खतरे की घंटी बज रही है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, यह 1952 के बाद इस क्षेत्र का सबसे ताकतवर भूकंप है।

कमचटका के तट पर आज दिनभर में कम से कम छह भूकंप दर्ज किए गए, जिनकी तीव्रता 5.4 से 6.9 के बीच थी। हालांकि, ये सभी उस 8.8 तीव्रता वाले भूकंप से कम शक्तिशाली थे। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी दी है कि रूस और इक्वाडोर के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर से ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

सुनामी की आहट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “प्रशांत महासागर में आए भीषण भूकंप के कारण, हवाई में रहने वालों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशांत तट पर सुनामी निगरानी जारी है। जापान भी खतरे में है। मजबूत रहें और सुरक्षित रहें।”

सुनामी की आहट से खौफ में कई देश

हवाई में सुनामी की चेतावनी के बाद होनोलूलू में सायरन बजाए गए और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया। केंद्र ने बताया कि हवाई, चिली, जापान और सोलोमन द्वीप समूह में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें टकरा सकती हैं।

जापान ने भी टोक्यो खाड़ी सहित कई इलाकों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की है। न्यूज़ीलैंड में आपदा प्रबंधन एजेंसी ने तटीय इलाकों में “असामान्य और तेज़ धाराओं” की चेतावनी दी है, हालांकि अभी वहां निकासी की ज़रूरत नहीं है।

फिलीपींस में भूकंपीय एजेंसी PHIVOLCS ने प्रशांत महासागर से सटे तटीय इलाकों में लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। यहां एक मीटर से कम ऊंची सुनामी लहरों की आशंका है। वहीं, गुआम और अलास्का के कुछ हिस्सों में भी सुनामी वॉच जारी किया गया है।

इक्वाडोर और अलास्का में भी खतरे की आहट

अमेरिका के कैलिफोर्निया, ओरेगन, वाशिंगटन, ब्रिटिश कोलंबिया, दक्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप में सुनामी सलाह जारी की गई है।

यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने कैलिफोर्निया-मेक्सिको सीमा से लेकर अलास्का के चिगनिक बे तक सुनामी वॉच जारी किया है। दूसरी ओर, इक्वाडोर को भी सुनामी की चपेट में आने वाले देशों की सूची में शामिल किया गया है, जहां 3 मीटर से ऊंची लहरें खतरा बन सकती हैं।

रूस की भूभौतिकी सेवा के क्षेत्रीय विभाग ने इस भूकंप को 1952 के बाद का सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया है। कमचटका के पेट्रोपावलोव्स्क-कमचट्स्की के दक्षिण-पूर्व में आए इस भूकंप ने पूरे प्रशांत क्षेत्र को सतर्क कर दिया है।

इंडोनेशिया में भी सुनामी की वॉर्निंग

इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने रूस के पास आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने आगाह किया है कि बुधवार दोपहर को 0.5 मीटर से कम ऊंची लहरें इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती हैं। एजेंसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पापुआ क्षेत्र, उत्तरी मालुकु और गोरोंटालो प्रांतों के तटीय क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

सुनामी की चेतावनी के बाद कई देशों में लोग समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह का पालन कर रहे हैं। हवाई में लोग ऊंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड में तटीय इलाकों में सावधानी बरतने को कहा गया है।

जापान में भी टोक्यो खाड़ी और अन्य तटीय क्षेत्रों में लोग अलर्ट पर हैं। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और लोगों से शांत रहकर सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़