यूपीएल में दून बलूनी स्पोर्ट्स एकादमी के पांच खिलाड़ी चयनित – सीएयू कर रहा उत्तराखंड प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन – एकादमी के सत्यम, संस्कार, अशर, पूर्वांश और आदित्य दिखाएंगे दम

Spread the love

दिनेश सेमवाल (शास्त्री)

यूपीएल में दून बलूनी स्पोर्ट्स एकादमी के पांच खिलाड़ी चयनित
– सीएयू कर रहा उत्तराखंड प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन
– एकादमी के सत्यम, संस्कार, अशर, पूर्वांश और आदित्य दिखाएंगे दम। 
                   देहरादूनः  दून बलूनी स्पोर्ट्स एकादमी के पांच खिलाड़ियों का उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के लिए चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों में संस्कार रावत, अशर खान, सत्यम बालियान, पूर्वांश ध्रुव और आदित्य नैथानी शामिल हैं। ये खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने यूपीएल के लिए इन खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जतायी है और सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि पांचों खिलाड़ी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) आगामी 15 सितम्बर से यूपीएल का आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में छह टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें देहरादून वारियर्स, हरिद्वार स्प्रिंग एल्मस, पिथौरागढ़ हेरिकेन्स, नैनीताल एजी पाइपर्स, यूएसएन इंडियन और मसूरी थंडर्स शामिल हैं। प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग अंडर 16, अंडर-19 और अंडर -23 में आयोजित की जा रही है।
दून बलूनी स्पोर्ट्स एकादमी के कोच बृजेश कुमार, आकाश वालिया, अतुल कुमार और मोहित चौधरी हैं। एकादमी के निदेशक कविलाश नेगी और नीतीश बलूनी ने बताया कि इन पांचों खिलाड़ियों का चयन उनके हाल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। ये सभी खिलाड़ी प्रदेश के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं। एकादमी के प्रबंधक देवेंद्र भंडारी ने बताया कि पांचों खिलाडियों के चयन से एकादमी के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 में अल्मोड़ा जिला के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीता एक एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक और तीन कांस्य पदक।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय)     राष्ट्रीय ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2026 में अल्मोड़ा जिला के ताइक्वांडो…

    ऊखीमठः युवा कल्याण, शिक्षा व खेल विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक चैम्पियन ट्राफी खेल – कूद प्रतियोगिताओं के विधिवत समापन हो गया है।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                   (नया अध्याय)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेंशन अधिकार एवं न्यायिक हस्तक्षेप : एक विधिक विश्लेषण

    • By User
    • February 3, 2026
    • 7 views
    पेंशन अधिकार एवं न्यायिक हस्तक्षेप : एक विधिक विश्लेषण

    US–India Tariff Deal: Partnership or Pressure?

    • By User
    • February 3, 2026
    • 10 views
    US–India Tariff Deal: Partnership or Pressure?

    पाक और चीन की यारी…!

    • By User
    • February 3, 2026
    • 4 views
    पाक और चीन की यारी…!

    विकास की अनंत संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट

    • By User
    • February 3, 2026
    • 7 views
    विकास की अनंत संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: जिम्मेदार नेता या विवादों के केंद्र?

    • By User
    • February 3, 2026
    • 12 views
    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी: जिम्मेदार नेता या विवादों के केंद्र?

    ‘करुणा का सुख ‘दोहरा’ है—सामने वाले का दर्द कम होता है और हमारी अपनी शांति गहरी’

    • By User
    • February 3, 2026
    • 14 views
    ‘करुणा का सुख ‘दोहरा’ है—सामने वाले का दर्द कम होता है और हमारी अपनी शांति गहरी’