ऊखीमठ: तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में मात्र 20 दिनों में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच गया है।

Spread the love

ब्यूरो: लक्ष्मण सिंह नेगी (नया अध्याय)

ऊखीमठ: तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में मात्र 20 दिनों में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच गया है।

तुंगनाथ धाम में प्रति दिन 12 सौ से लेकर डेढ हजार तक तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। भले ही प्रदेश सरकार द्वारा 31 मई तक तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण पर रोक लगाने के कारण तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में हल्की गिरावट तो आई है मगर आगामी 1 जून से तुंगनाथ धाम आने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होने की सम्भावना बनी हुई है। तुंगनाथ धाम में मात्र 20 दिनों में 30 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों की आवाजाही होने से तुंगनाथ धाम सहित तुंगनाथ घाटी के सभी यात्रा पड़ावों पर रौनक बनी हुई है। तीर्थ यात्री, पर्यटक व सैलानी तुंगनाथ धाम में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक करने के बाद चन्द्र शिला की खूबसूरत वादियों से भी रूबरू हो रहें हैं। जानकारी देते हुए तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि कि तुंगनाथ धाम में मात्र 20 दिनों की अवधि में 14 हजार, 345 पुरूषों, 11 हजार 348 महिलाओं, 4 हजार 348 नौनिहालों व 289 साधु – सन्यासियो सहित 30 हजार 330 तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु जय शंकर, जय महादेव के जयकारों के साथ तुंगनाथ धाम पहुंचने से तुंगनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक बनी हुई है।

मेरठ से पहली बार तुंगनाथ की यात्रा पर राहुल शुक्ल ने बताया कि तुंगनाथ धाम के दर्शन करने से मन को अपार शान्ति मिली है तथा यहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य से रूबरू होकर को बड़ा शगुन मिला है। हरियाणा पानीपत से दूसरी बार तुंगनाथ की यात्रा पर अतुल साहनी ने बताया कि तुंगनाथ धाम में बार – बार आने की लालसा बनी रहती है।

  • Related Posts

    विभीषण के पवित्र मंदिर धर्म और भक्ति का अनुपम संगम

    Spread the love

    Spread the love संजय सोंधी  (संयुक्त सचिव)  भूमि एवं भवन विभाग  दिल्ली सरकार।       विभीषण के पवित्र मंदिर धर्म और भक्ति का अनुपम संगम।   विभीषण, रावण के…

    अजय देवगन नाम में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में।

    Spread the love

    Spread the love          फिल्मी दुनियां अजय देवगन नाम में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में।   क्या होगा जब आप किसी हादसे का शिकार होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    • By User
    • February 4, 2026
    • 11 views
    एपस्टीन फाइल्स: लोकतंत्र का आईना या सत्ता का कवर-अप?

    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस की तरफ एक तस्कर को काबू कर उसके पास से एक किलो 736 ग्राम हेरोइन और दो ग्लॉक पिस्तौल किए बरामद। 

    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 6 views
    कलेक्टर ने कानड़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का किया निरीक्षण किया।

    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 4 views
    जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    गौरैया

    • By User
    • February 4, 2026
    • 7 views
    गौरैया

    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।

    • By User
    • February 4, 2026
    • 9 views
    डाक्टर शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयन्ती को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित।