भीषण गर्मी के चलते उत्तराखण्ड में वीकएंड पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब

Spread the love

भीषण गर्मी के चलते उत्तराखण्ड में वीकएंड पर उमड़ा यात्रियों का सैलाब
                हरिद्वार:  देशभर में भीषण गर्मी चरम पर है। ऐसे में लोग राहत पाने के लिए  हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, 38 डिग्री पारे के बीच शहर से हाईवे तक जाम ही जाम है। शहर के अंदर भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे।
भीषण गर्मी के कारण लोगों को जाम में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार पहुंची भीड़ के कारण वाहनों से शहर की अधिकांश पार्किंगें भी फुल रही। पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ा।  यही हाल ऋषिकेश में भी है। शहर में भारी जाम के कारण नेपाली फार्म से भानियावाला भेजे गए वाहनों को बड़कोट बैंड से नरेंद्रनगर भेजा जा रहा है। हरिद्वार से ऋषिकेश का सफर कई घंटों में पूरा हो रहा है। इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। जिससे रोजाना हजारों यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ रही है। शहर के अधिकांश होटल-धर्मशालाएं फुल चल रही हैं। सुदिन चढ़ने के साथ ही हरिद्वार में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। दबाव बढ़ने के कारण हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कई जगहों पर बार-बार जाम लग रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण जाम में फंसने से वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बह शहर के अंदर रेलवे रोड, पोस्ट ऑफिस के आसपास भी जाम की समस्या बन रही है। वहीं, रेलवे स्टेशन से लेकर वाल्मीकि चैक तक ज्यादा समस्या बनती रही।से ही दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ आदि से वाहनों के जरिये लोग पहुंचने शुरू हो गए।

  • Related Posts

    अजय देवगन नाम में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में।

    Spread the love

    Spread the love          फिल्मी दुनियां अजय देवगन नाम में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में।   क्या होगा जब आप किसी हादसे का शिकार होने…

    उत्तराखंड पर्यटन विभाग, उत्तरकाशी द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    Spread the love

    Spread the loveब्यूरो उत्तरकाशीः सुरेश रमोला। उत्तराखंड पर्यटन विभाग, उत्तरकाशी द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें से एक कार्यक्रम मनेरा स्थित बहुउद्देशीय एडवेंचर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    • By User
    • July 18, 2025
    • 3 views
    साध्वी बनने का नया ट्रेंड: त्याग की ओट में सुख का ब्रांड?

    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    जाट रेजीमेंट के कमान अधिकारी की सराहनीय पहल

    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    • By User
    • July 18, 2025
    • 7 views
    कैप्टन अंशुमान सिंह, कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    शुभांशु की यात्रा ‘तिरंगे’ की उड़ान…!

    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    चुनावी बयार में बिहार पर सौगातों की बरसात

    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    समोसा जलेबी खतरनाक है या पिज्जा बर्गर पेस्ट्री केक