ऊखीमठ: केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मन्दाकिनी नदी का वेग उफान में आने के कारण रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड नेशनल हाईवे पर कुण्ड में मन्दाकिनी नदी पर बने लोहे के गार्डर पुल के निचले हिस्से में भूकटाव होने से पुल खतरे की जद में आ गया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयाग: लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ: केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मन्दाकिनी नदी का वेग उफान में आने के कारण रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड नेशनल हाईवे पर कुण्ड में मन्दाकिनी नदी पर बने लोहे के गार्डर पुल के निचले हिस्से में भूकटाव होने से पुल खतरे की जद में आ गया है।

नेशनल हाईवे के अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर पुल में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। पुल के निचले में तेज बहाव के कारण हो रहे भूकटाव के कारण कुण्ड में तैनात पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। बता दे कि केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश जारी रहने से मन्दाकिनी सहित सहायक नदियों का जल स्तर में निरन्तर वृद्धि देखने को मिल रही है। मूसलाधार बारिश के कारण जगह – जगह भूस्खलन होने से कई मकानों को खतरा बना हुआ है। मदमहेश्वर घाटी के राऊलैंक में भूस्खलन होने से पैदल सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। रासी गाँव में एक एन एम सेन्टर भी भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आ गया है जबकि तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत मक्कू के राजस्व गाँव ग्वाड दिलणा में भूस्खलन होने के कारण 30 परिवारों को खतरा बना हुआ है। ऊखीमठ – मनसूना – उनियाणा मोटर मार्ग पर जगह – जगह मलवा आने से मोटर मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है।

           प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में निरन्तर हो रही मूसलाधार बारिश से मन्दाकिनी नदी के जल स्तर में निरन्तर वृद्धि हो रही है तथा रूद्रप्रयाग – गौरीकुण्ड नेशनल हाईवे पर कुण्ड में मन्दाकिनी नदी पर बने पुल के निचले हिस्से में भूकटाव होने से पुल खतरे की जद में आ गया है। नेशनल हाईवे के अधिकारी आनन्द रतूड़ी ने बताया पुल पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित करने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जा रही है तथा मन्दाकिनी नदी का जल स्तर कम होने पर पुल के नीचे हो रहे भूकटाव की रोकथाम की जायेगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़