ऊखीमठः रामबाडा़-खाम-चौमासी पैदल मार्ग से पांचवे दिन 46 यात्री व स्थानीय व्यक्ति चौमासी गाँव पहुंच गये हैं।

Spread the love

ब्यूरो रूद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठः रामबाडा़ – खाम – चौमासी पैदल मार्ग से पांचवे दिन 46 यात्री व स्थानीय व्यक्ति चौमासी गाँव पहुंच गये हैं।

             प्रशासन व जीप टैक्सी यूनियन गुप्तकाशी व चौमासी गाँव के सभी ग्रामीणों के अथक प्रयासों से चौमासी गाँव पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय व्यक्तियों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था अभी भी जारी है। अभी तक रामबाडा़ – खाम – चौमासी पैदल मार्ग से 855 तीर्थ यात्री व स्थानीय लोगों चौमासी गाँव पहुंच गये हैं। प्रशासन के सहयोग व चौमासी गाँव के ग्रामीणों के अथक प्रयासों से चौमासी गाँव से 6 किमी दूर खाम बुग्याल के निकट देवली में टैंट लगा दिया गया है तथा गाँव के दो युवक प्रतिदिन चौमासी गाँव से पैदल मार्ग से देवली पहुंचकर रामबाडा़ – खाम – चौमासी आने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों को विसलरी की बोतलें, बिस्कुट व नमकीन उपलब्ध करा रहे हैं। देवली पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों को विसलरी, बिस्कुट व नमकीन चौमासी के ग्रामीणों द्वारा अपने निजी संसाधनों से उपलब्ध कराये जा रहे हैं। देवली में टेन्ट लगाने का चौमासी के ग्रामीणों का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय रामबाडा़ – खाम से देवली पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों को आसरा देना है। विगत दिनों जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा व कांग्रेस सेवा दल के जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित ने दो दिनों तक चौमासी से चार किमी आगे जाकर तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों को चौमासी गाँव पहुंचाने में भरपूर मदद की गयी ! वर्ष 2013 की आपदा के बाद भी कई हजारों तीर्थ यात्री व स्थानीय लोगों रामबाडा़ – खाम पैदल मार्ग से चौमासी गाँव पहुंचे थे तब भी चौमासी के ग्रामीणों द्वारा तत्कालीन प्रधान सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी के नेतृत्व में चौमासी गाँव पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों की इसी प्रकार समर्पण भावना से सेवा की गयी थी। आपदा के समय चौमासी के ग्रामीणों द्वारा इसी प्रकार निस्वार्थ भाव से सेवा करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित जनपद के जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रधान मुलायम सिंह तिन्दोरी सहित चौमासी के सभी ग्रामीणों की सेवा भाव की भूरी – भूरी प्रशंसा की है। प्रधान चौमासी मुलायम सिंह तिन्दोरी ने बताया कि अभी तक रामबाडा़ – खाम पैदल मार्ग से 855 तीर्थ यात्री व स्थानीय लोगों चौमासी गाँव पहुंच चुके हैं तथा चौमासी गाँव पहुंचने वाले हर तीर्थ यात्री व स्थानीय लोगों की ग्रामीणों द्वारा निस्वार्थ व समर्पण भावना से सेवा की जा रही है। उन्होंने बताया कि चौमासी गाँव से 6 किमी दूर चौमासी – खाम – रामबाडा़ पैदल मार्ग पर देवली में टेन्ट लगा दिया है जिससे रात्रि के समय देवली पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों को आसरा मिल सकें तथा बरसात के समय देवली में रात्रि प्रवास करने वालों को किसी प्रकार का कष्ट न हो। उन्होंने बताया कि देवली में जो टेन्ट लगा है वह प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया गया है तथा ग्रामीणों द्वारा स्वयं देवली तक टेन्ट पहुंचाकर लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रति दिन गाँव के दो युवा बिसलरी की बोलते, बिस्कुट व नमकीन व अन्य खाद्य सामाग्री लेकर देवली पहुंचते है तथा रामबाडा़ – खाम पैदल मार्ग से देवली पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़