14 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हल्द्वानी, रूट डायवर्जन का प्लान देखकर ही करें सफर

Spread the love

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम पर हल्द्वानी शहर में कल रूट डायवर्जन रहेगा। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि 14 फरवरी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हल्द्वानी आ रहे हैं। दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर का रूट बदला होगा। सुबह सात बजे से शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।

हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने का रूट

  • बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन मोतीनगर तिराहा डिबेर कट तिराहा से गन्ना सेंटर व पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होकर हनुमान मंदिर से कालाढूंगी होकर जाएंगे। शेष वाहन गांधी इंटर कालेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआइ तिराहा से कियाशाला तिराहा होकर मुखानी को जाएंगे।
  • रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाहन पंचायतघर तिराहा व देवलचौड तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर होकर कालाढूंगी के रास्ते गंतव्य को जाएंगे। शेष वाहन आइटीआइ तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से कियाशाला तिराहा होकर मुखानी चौराहा से गंतव्य को जाएंगे।
  • चोरगलिया रोड से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन कुंवरपुर तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापुल से पहले गौला नदी कच्चा रास्ता होते हुए आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने मुख्य हाइवे से बांये तीनपानी फ्लाइओवर होकर गंतव्य को जाएंगे।
  • कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले वाहन
  • अल्मोड़ा व भवाली रोड से रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढूंगी, सितारगंज को जाने वाले वाहन भवाली चौराहा से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा, नंबर एक बैंड, रूसी बाइपास द्वितीय से रूसी बाइपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • नैनीताल से रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढूंगी व सितारगंज जाने वाले वाहन रूसी बाइपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • मुक्तेश्वर व भीमताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले वाहन भीमताल खुटानी बैंड से डायवर्ट होकर भवाली चौराहा से मस्जिद तिराहा होते हुए नंबर एक बैंड से रूसी बाइपास द्वितीय से रूसी बाइपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से गंतव्य को जाएंगे।
  • भीमताल से हल्द्वानी को आने वाले छोटे वाहन भीमताल बाइपास (थाना गेट) से डायवर्ट होकर गोरखपुर तिराहा से खुटानी बैंड से भवाली होकर गंतव्य को जाएंगे।

यहां वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध

  • दोपहर 12 बजे से बनभूलपुरा गौलापुल फाटक, इंदिरानगर फाटक, आंवला गेट रेलवे फाटक से गौलापार की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • दोपहर 12 बजे से काठगोदाम नारीमन तिराहा से व तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार की ओर समस्त सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • राष्ट्रीय खेलों के समापन कार्यक्रम पर स्थल गौलापार स्टेडियम में व्यक्ति पास के आधार पर ही प्रवेश कर सकेंगे।
  • पास धारक दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल में अपना स्थान ग्रहण करेंगे।
  • पास धारक वाया नारीमन चौराहे होते हुए स्टेडियम (कार्यक्रम स्थल) में प्रवेश करेंगे। अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करेंगे।
  • कालाढूंगी रोड, बरेली रोड व रामपुर रोड की ओर से (बसों से आने वाले) पास धारक वाया तीनपानी होते हुए कार्यक्रम स्थल गौलापार आएंगे।
  • गौलापार स्टेडियम के आसपास वाहनों की पर्याप्त पार्किंग बनाई गई है। वहां से शटल सेवा के माध्यम से ही स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

पास धारकों व शटल सेवा का रूट

  • एमबी इंटर कॉलेज से गौलापार स्टेडियम के लिए 10 बस
  • आरटीओ फिटनेश सेंटर से गौलापार स्टेडियम के लिए पांच बस
  • जू पार्किंग कुंवरपुर से गौलापार स्टेडियम के लिए पांच बस
  • केस बैरियर नवाब खेड़ा पार्किंग, बगीचा पार्किंग, पेट्रोल पंप पार्किंग में अपने वाहनों से आने वाले वीआइपी के लिए 10 इनोवा
  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 2 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!