कौन है कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाला हरजीत सिंह

Spread the love

 

           नई दिल्लीः भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में कनाडा में अपना एक कैफे खोला था, जिसकी ऑपनिंग काफी धूमधाम से की गई थी। पिछले दिनों उनके कैफे पर एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी, जिसने सभी को चौंका कर रख दिया।

                फायरिंग की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर कार से पिस्टल निकालकर फायरिंग करता दिख रहा है। फायरिंग करने वाले शख्स का नाम सामने आया है हरजीत सिंह उर्फ लाडी का।

कौन है हरजीत सिंह उर्फ लाडी?

हरजीत सिंह उर्फ लाडी पंजाब के नवांशहर जिले के गांव गरपधाना का रहने वाला है और उसके पिता का नाम कुलदीप सिंह है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के मुताबिक, लाडी खालिस्तान समर्थक मोड्यूल का एक्टिव मेंबर है।

                   NIA ने बताया कि लाडी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे संगठन के विदेशी आकाओं से जुड़ा हुआ है। एजेंसी ने लाडी को फरार आतंकवादी घोषित कर रखा है और उस पर 10 लाख रुपये का ईनाम भी है।

VHP नेता की हत्या से जुड़ा नाम

भारत में विश्व हिन्दू परिषद के नेता विकास बग्गा की हुई हत्या में भी लाडी का नाम जुड़ा है। 2024 में इस केस की जांच NIA को सौंपी गई थी जिसमें हरजीत लाडी, कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू और अन्य कई लोग इस साजिश में शामिल निकले।

                 NIA के मुताबिक, लाडी खुद तो एक्टिव है ही, साथ ही वो विदेश में बैठे आतंकी फाइनेंसरों और हैंडलरों के संपर्क में भी है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े गुर्गों के साथ उसकी बातचीत और फंडिंग को लेकर अब तक कई डिजिटल सबूत जुटाए जा चुके हैं।

पंजाब में कोई FIR नहीं

               पंजाब पुलिस की ओर से अभी तक हरजीत सिंह लाडी के खिलाफ कोई औपचारिक FIR या चार्जशीट सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, एनआईए की जांच में उसे मोस्ट वांटेड करार दिया गया है।

                 इससे पता चलता है कि लाडी के खिलाफ जो भी सबूत है वो काफी मजबूत हैं और बेहद संवेदनशील भी हैं। लाडी को पकड़ने के लिए NIA ने घोषणा के साथ-साथ सूचना देने के लिए व्हाट्सएप, ई-मेल और कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किए हैं।

  • Related Posts

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोजबलपुर:  (नया अध्याय)     वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया   जबलपुर:  वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन…

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सुश्री सरोज कंसारी                                                 …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    वरिष्ठ कवि मदन श्रीवास्तव जी का 75 वां जन्मदिन मनाया गया

    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    दीपावली पर मिठाई नहीं, सेहत का उपहार! डॉ. तेजेन्द्र साहू ने 5 टीबी मरीजों को भेंट की फूड बास्केट।

    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    चिकित्सा जगत से जुड़ी हुई एवं अन्य विशिष्ट विभूतियों का सम्मान ही धनवंतरी भगवान की पूजा है-   डॉक्टर राजेन्द्र गदिया।

    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 15 views
    गोवर्धन पूजा पर उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगा 56 भोग।

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़