ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
कामकाज की भाषा में हिंदी को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
अल्मोड़ाः गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल में मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़े में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग जरूरी है। हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा है इसलिए इसका सम्मान करते हुए अपने कार्यों में हिंदी का प्रयोग आवश्यक तौर पर अपनाया जाना चाहिए। संस्थान की राजभाषा समिति की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनुवाद,क्विज, निबंध, हिंदी मानक वर्तनी प्रतियोगिता हुई।
इस अवसर पर वहां समिति के सदस्य महेश सती, महेंद्र लोधी, डॉ सुबोध ऐरी, जगदीश कुमार, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।








